katniLatest

MLA संजय पाठक ने की चंद्रिका माता धाम के विकास कार्यों की घोषणा, 90 करोड़ से बनेगा बरही बायपास

कटनी । विजयराघवगढ़ के ग्राम इटौरा की प्रसिद्ध देवी चंद्रिका माता की नए मंदिर में पुनर्स्थापना संपूर्ण विधिविधान से सम्पन्न हुआ जिसमें आसपास के क्षेत्र से हजारों धर्म प्रेमी जनता के साथ विधायक संजय पाठक शामिल हुए । बाण सागर डैम के निर्माण के बाद से चंद्रिका माता मंदिर बढ़े हुए अपार जल भराव के कारण डूब गया था पिछले सालों में विधायक संजय पाठक द्वारा 10 लाख रुपए देकर मंदिर नव निर्माण कराया है ।

खास बातें

  • इटौरा की चंद्रिका माता के नए मंदिर में पुनर्स्थापना कार्यक्रम में हजारों भक्तों के संग सम्मलित हुए विधायक संजय पाठक
  • चंद्रिका माता धाम एवं क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणा
  • 90 करोड़ से होगा बरही नगर का बाईपास का निर्माण

IMG 20230324 WA0033

 

प्राचीन काल से जन आस्था का केंद्र

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए श्री पाठक ने कहा कि प्राचीन काल से जन आस्था का केंद्र बनी चंद्रिका माता की नए मंदिर में पुनर्स्थापना हुई है हम इस संपूर्ण परिसर तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकास करेंगे उन्होंने ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर इटौरा गांव से चंद्रिका माता मंदिर तक सड़क, मंदिर में धर्मशाला के निर्माण, प्रवेश द्वार, मुक्तिधाम में सेड निर्माण की स्वीकृति दी, उन्होंने बताया कि बाणसागर जल भराव से मंदिर के बचाव के मंदिर परिसर का 17.5 लाख से पीचिंग कार्य स्वीकृत हो चुका है,चंद्रिका माता मंदिर तक विद्युत आपूर्ति के लिए विधायक कोटे से स्वीकृति देता हूं । इटौरा से बाग टोला तक सड़क निर्माण को भी स्वीकृत करता हूं।

IMG 20230324 WA0032

90 करोड़ रुपए लगात से बाईपास रोड

मंदिर परिसर को जलभराव से बचाने परिसर को ऊंचा उठाया जायेगा एवं मंदिर परिसर का सुव्यवस्थित रूप से बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बहनों के लिए संबल प्रदान करने हेतु साल में 12 हजार दिलाने वाली लाडली बहना योजना बनाई है क्षेत्र की प्रत्येक बहन को योजना का लाभ मिले इसके लिए कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लगना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि बरही नगर के लिए 90 करोड़ रुपए लगात से बाईपास रोड स्वीकृत हो गया है।

IMG 20230324 WA0030

1 हजार सिटिंग वाला 2 –2 करोड़ के ऑडिटोरिय

विजयराघवगढ़ एवं बरही के लिए 1 हजार सिटिंग वाला 2 –2 करोड़ के ऑडिटोरियम स्वीकृत हो गए हैं जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमति सुधा कोल, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सुरेंद्र पांडे, डारेश्वर पाठक, राकेश द्विवेदी सहित सम्मानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम