दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल।तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 6 जुलाई को जन्मदिन है। जिसके लिए दुनियाभर से लोग धर्मशाला पहुंचेंगे। इसकी तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। कई कार्यक्रमों का आयोजन इस दौरान होगा।
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल
अभी हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में विशेष धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में देश विदेश से लोग और अनुयाई पहुंच रहे है। शनिवार सुबह मैक्लोडगंज स्थित बौद्ध मठ में दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में खुद दलाई लामा भी मौजूद रहे। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, दलाई लामा का जन्मदिन 6 जुलाई को मनाया जाता है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Celebrations underway in Dharamshala, Kangra for the 90th Birthday of Tibetan spiritual leader, the 14th Dalai Lama.
The 90th birthday of the 14th Dalai Lama is officially marked on July 6 according to the Gregorian calendar. pic.twitter.com/Tw2muTPxW0
इस आयोजन को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 48 देशों से बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोग धर्मशाला पहुंच चुके हैं। आयोजकों के अनुसार, इस बार करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिनमें कई पहले ही मैक्लोडगंज में डेरा डाल चुके हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रातें
धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ इस उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हो रही हैं, जिनमें तिब्बती और भारतीय पारंपरिक नृत्य-संगीत शामिल हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और क्षेत्र में सघन निगरानी रखी जा रही है.हाल के दिनों में धर्मशाला के कुछ हिस्सों, विशेषकर खनियारा क्षेत्र, में बारिश के कारण मुश्किलें देखी गई थीं. बाढ़ की चपेट में कुछ जानें भी गईं, जिससे पर्यटन पर असर पड़ा.लेकिन दलाई लामा के इस भव्य जन्मोत्सव ने स्थानीय लोगों में नई ऊर्जा और आशा का संचार किया है।
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल
किरेन रिजिजू भी हुए थे शामिल
खास बात ये रही की दलाई लामा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी हिस्सा लिया था। शुक्रवार के दिन रिजिजू का दौरा उस वक्त हुआ है जब कुछ दिन पहले ही तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी (पुनर्जन्म) की योजना को लेकर खुलासा किया था, जिस पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। केंद्रीय मंत्री रिजिजू की इस यात्रा के एक दिन पहले चीन ने भारत को तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर सावधानी बरतने की नसीहत दी थी। चीन ने कहा था कि इससे भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिशों पर असर पड़ सकता है।
दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला में उत्सव का माहौल, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल, VIDEO वायरल