कटनी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’: स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता, मानव-श्रृंखला एवं नारेबाजी से जागरूकता का संदेश

कटनी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’: स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता, मानव-श्रृंखला एवं नारेबाजी से जागरूकता का संदेश

कटनी।कटनी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’: स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता, मानव-श्रृंखला एवं नारेबाजी से जागरूकता का संदेश। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय बरही में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार को प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विषय पर निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में रासेयो स्वयंसेवको, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला एवं नारों के माध्यम से नगरवासियो को तिरंगा खरीदकर अपने-अपने घरों में सम्मान सहित फहराने, राष्ट्रध्वज के महत्व को समझने और भारतीय होने पर गर्व का अनुभव करने के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा आजादी के लिये बलिदान देने वाले शहीदो को याद कर तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ अरविंद सिंह ने सभी को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने तथा राष्ट्रध्वज के सभी रंगों का अर्थ समझकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में  प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी द्वारा सभी को तिरंगा फहराने की शपथ दिलाकर, तिरंगे एवं हमे आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों का सम्मान।

कटनी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’: स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता, मानव-श्रृंखला एवं नारेबाजी से जागरूकता का संदेश

Exit mobile version