सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने एक साथ लिया 1021 कुपोषित बच्चों को गोद

सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने एक साथ लिया 1021 कुपोषित बच्चों को गोद

कटनी। सेवा परमो धर्म:, मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है, ऐसे लक्ष्य को लेकर के सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य लगातार समाज में सेवा कार्य के माध्यम से सक्रिय रहते हैं।

ऐसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिले की 52 व्यवसायी शाखायों और सेवा भारती के सदस्यों के द्वारा कटनी जिले के कुपोषित और अति कुपोषित ऐसे 1021 बच्चों को आज ऑडिटोरियम बस स्टैंड कटनी में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ गोद लेकर के उनकी शिक्षा दीक्षा और आगामी तीन माह तक उनके समस्त पर्यवेक्षक की जवाबदारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा आह्वान करने पर कटनी जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आगे आए, जिसमें सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य गत वर्ष से अपने व्यावसायी शाखायों के माध्यम से कुपोषित बच्चों का सर्वे, गर्भवती महिलाओं का सर्वे और अन्य समस्याओं का सामाजिक सर्वेक्षण कर रहे हैं।

इसके निष्कर्ष के आधार पर सर्वप्रथम कटनी जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य सेवा भारती ने लिया और पूर्व में 182 बच्चे और 72 बच्चे एक साथ गोद लिए, जिसमें से 52 बच्चे सुपोषित भी हुए इसी क्रम में आज कटनी जिले की पांच तहसीलों बहोरीबंद, रीठी, विजयराघवगढ़ , ढीमरखेड़ाऔर बहोरीबंद के साथ-साथ कटनी नगर में मिला करके कुल 1021 बच्चों को एक साथ गोद लिया।

जिसमें स्वयंसेवक परिवार उनकी पूर्ण चिंता करेंगे, साथ-साथ उनकी शिक्षा और अन्य बौद्धिक रूप से उस परिवार को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर अविप्रसाद जी ने सेवा भारती के सदस्यों के इस तरह किसी सामाजिक समस्या के निदान की पहल पर प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हमारा कटनी जिला भविष्य में कुपोषण मुक्त जिला होगा।

आगामी 6 माह में हम कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। मंच पर विभाग संघचालक विपिन तिवारी, कटनी कलेक्टर अविप्रसाद, जिला संघचालक डॉक्टर अमित साहू, सेवा भारती उपाध्यक्ष आरती सोनी, सचिन पुनीत नगरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह और बड़ी संख्या में सेवा भारती के सदस्य गण मातृशक्ति उपस्थित रहे, कार्यक्रम की प्रस्तावना एवम संचालन अमित कनकने,ज्योति बंसल ने किया।

किटों के सहयोग में सेवा भारती के साथ-साथ लघु उद्योग भारती ,भारत विकास परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, युवा फोटोग्राफर एसोसिएशन, वैश्य महासम्मेलन ,शिक्षा शोध समिति ,मानव जीवन विकास समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों का भी योगदान रहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की वन श्री कुर्वेती ,शिवेंद्र चंद्रवार,मनीष तिवारी तथा बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।

Exit mobile version