Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने जिला जेल कटनी में निरुद्ध महिला कैदियों को किया स्वेटर का वितरण

कटनी/ सेवा ही परमो धर्म: के बोध वाक्य को अनुसरण करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कटनी सेवा भारती के सदस्य निरंतर सेवा के कार्य में रत रहते हैं, कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़ों की आवश्यकता रखने वाले जनों को स्वेटर एवं गर्म कपड़ों का वितरण लगातार कर रहे हैं, इसी श्रृंखला में कटनी जिला जेल में विचाराधीन सभी महिला कैदियों को विगत दिवस स्वेटर का वितरण किया गया, इस अवसर पर कटनी जिलाधीश अविप्रसाद जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

wp 1702544159196

सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिला संघचालक डॉक्टर अमित साहू, नगर संघचालक किशोर ओचानी, अमित कनकने, संजय त्रिपाठी, श्रीमती आरती सोनी और सेवा भारती के सचिव पुनीत नगरिया, साहिल रजक आदि उपस्थित रहे। जेल सुपरिंटेंडेंट प्रभात चतुर्वेदी और जेलर समिता तिवारी ने इस सेवा कार्य के लिए सेवा भारती के स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम