FEATUREDधर्मराष्ट्रीय

Mauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्‍या, देखें महत्‍व और स्‍नान-दान का सबसे शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्‍या, देखें महत्‍व और स्‍नान-दान का सबसे शुभ मुहूर्त की ति‍थि‍।  माघ महीने की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या कहते हैं. इस अमावस्‍या के दिन भोजन संबंधी व्रत रखने के अलावा मौन व्रत रखने का बड़ा महत्‍व है.

हिंदू पंचांग के अनुसार 26 जनवरी 2024 से माघ महीना शुरू होने जा रहा है. माघ महीने में पवित्र नदियों में स्‍थान करने, भगवान की पूजा-आराधना करने और कल्‍पवास करने का बड़ा महत्‍व है.

यानी कि गृहस्‍थ जीवन को कुछ दिनों के लिए त्‍यागकर अपना पूरा समय भगवान की आराधना में लगाना और बेहद सादगी भर जीवन जीना. हर साल त्रिवेणी के संगम पर लोग कल्‍पवास करते हैं. इसके अलावा माघ महीने की अमावस्‍या को तो बेहद ही अहम माना गया है.

इसे मौनी अमावस्‍या भी कहते हैं. इस दिन तार्थ स्‍थल पर स्‍नान करने, दान करने और मौन व्रत रखने का महत्‍व है. मान्‍यता है कि मौनी अमावस्‍या के दिन जो व्‍यक्ति गंगा स्‍नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मौनी अमावस्या 2024 स्‍नान-दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार माघ अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 फरवरी 2024 की सुबह 8 बजकर 02 मिनट से होगी और 10 फरवरी 2024 की सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्‍त होगी. 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्‍या मानी जाएगी. मौनी अमावस्‍या पर स्नान-दान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05.21 से सुबह 06.13 तक है.

Back to top button