Site icon Yashbharat.com

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

manmohan singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

उधर कांग्रेस नेता प्रणव झा ने एक ट्वीट में कहा कि मनमोहन सिंह की तबियत ठीक है और वे रूटीन इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। झा ने कहा कि अगर कोई अपडेट देने की जरूरत पड़ी, तो वो इस बारे में आगे बताएंगे। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मनमोहन सिंह को हल्का बुखार है। साथ ही उनको कमजोरी भी महसूस हो रही है। इसके चलते ही उन्हें एम्स ले जाया गया।


मनमोहन सिंह पिछले महीने 26 सितंबर को मनमोहन सिंह 89 साल के हुए हैं। इसी साल अप्रैल में वे कोरोनावायरस से संक्रमित हो घए थे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन खुद ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी रख रहे थे। पिछले साल मई में भी पूर्व पीएम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

 

Exit mobile version