धूप में सूखी दही हरी मिर्च: एक बार बनाएं, सालभर खाएं और हर खाने का स्वाद बढ़ाएं

धूप में सूखी दही हरी मिर्च: एक बार बनाएं, सालभर खाएं और हर खाने का स्वाद बढ़ाएं

धूप में सूखी दही हरी मिर्च: एक बार बनाएं, सालभर खाएं और हर खाने का स्वाद बढ़ाएं, हरी मिर्च भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और स्वाद के साथ-साथ न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होती है। इसे चटनी, सब्जी या अचार में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने ड्राई दही हरी मिर्च ट्राई की है? इसे एक बार बनाकर आप सालभर आसानी से खा सकते हैं।

धूप में सूखी दही हरी मिर्च: एक बार बनाएं, सालभर खाएं और हर खाने का स्वाद बढ़ाएं

कहां होती है यह खास डिश

ड्राई दही हरी मिर्च खासतौर पर राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में बनती है। दक्षिण भारत में इसे मोर मिलागाई के नाम से भी जाना जाता है।

सामग्री

हरी मिर्च – 4 कप
दही – 3 कप
सेंधा नमक – 4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हींग – ½ छोटा चम्मच
(वैकल्पिक) चाट मसाला और अजवाइन – थोड़ी मात्रा

बनाने की विधि

  1. हरी मिर्च धोकर सुखा लें और डंठल हटा दें। बीच में चीरा लगाकर तैयार करें।
  2. दही को फेंटकर पतला करें और नमक, हल्दी, हींग, चाट मसाला और अजवाइन मिलाएं।
  3. कटी हुई हरी मिर्चें दही में डालकर 24 घंटे के लिए रख दें।
  4. मिर्चों को धूप में सुखाएं, फिर रातभर दही में भिगोकर रखें। इस प्रोसेस को तब तक दोहराएं जब तक मिर्च पूरी तरह से क्रिस्पी और रंग में बदल न जाए।

सर्विंग टिप

सूखी दही हरी मिर्च को जार में स्टोर करें। खाने से पहले तेल में हल्का फ्राई करके खिचड़ी, दाल चावल, साग या पराठे के साथ परोसें। यह मानसून और गर्मी के दिनों में खासतौर पर स्वाद बढ़ा देती है।धूप में सूखी दही हरी मिर्च: एक बार बनाएं, सालभर खाएं और हर खाने का स्वाद बढ़ाएं

 

Exit mobile version