Friday, May 22, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Summer Diet Tips: भयंकर गर्मी और लू को मात देंगे साउथ इंडिया के ये 5 ‘कंफर्ट फूड्स’; पेट रहेगा ठंडा और शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

Summer Diet Tips: भयंकर गर्मी और लू को मात देंगे साउथ इंडिया के ये 5 ‘कंफर्ट फूड्स’; पेट रहेगा ठंडा और शरीर में नहीं होगी पानी की कमीद गर्मियों के दिनों में अक्सर भूख कम लगती है और शरीर थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ-साथ रिफ्रेशिंग हों और हमारे पाचन तंत्र (Gut Health) को दुरुस्त रखें। दक्षिण भारत में गर्मियों से निपटने के लिए कई तरह के पारंपरिक और देसी नुस्खे खान-पान में शामिल किए जाते हैं। आइए जानते हैं साउथ इंडिया की ऐसी ही 5 लाजवाब और ठंडी डिशेज के बारे में, जिन्हें आपको अपनी समर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

SEBI Work From Home: वैश्विक तनाव के बीच सेबी का ऐतिहासिक फैसला; अब घर बैठे शेयर बाजार को रेगुलेट करेंगे अधिकारी, लागू हुआ नया नियम

Summer Diet Tips: भयंकर गर्मी और लू को मात देंगे साउथ इंडिया के ये 5 ‘कंफर्ट फूड्स’; पेट रहेगा ठंडा और शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

 1. खीरा की तांबुली (Tambli) – कर्नाटक का कूलिंग सीक्रेट

यह कर्नाटक की एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक डिश है जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत पूरा करती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह पेट की गर्मी को शांत करती है।

  • कैसे बनाएं: खीरे को छाछ (Buttermilk) या दही, फ्रेश नारियल, हरी मिर्च, जीरा और काली मिर्च के साथ मिक्सी में ब्लेंड कर लें। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी को पतला करें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करके राई, करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का कड़क तड़का लगाएं।

 2. कर्ड राइस (दही चावल) – पेट के लिए अमृत

दही-चावल को दक्षिण भारत का सबसे बड़ा कंफर्ट फूड माना जाता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो हमारी आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पेट की समस्याओं को दूर रखता है।

  • कैसे बनाएं: अच्छी तरह पके और मैश किए हुए चावलों में ताजा दही मिलाएं। इसके ऊपर राई, करी पत्ता, चना दाल, उड़द दाल और कुरकुरी मूंगफली का तड़का लगाएं। ऊपर से थोड़ा काला नमक और काली मिर्च डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बारीक कटा खीरा, हरा धनिया और अनार के दाने भी मिला सकते हैं।🥭 3. मैंगो रसम (Mango Rasam) – लू से बचाएगा कच्चे आम का ट्विस्ट

टमाटर रसम तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन गर्मियों में कच्चे आम से बना ‘टैंगी रसम’ आपके टेस्ट बड्स को जगा देगा। यह खट्टा-तीखा रसम लू के थपेड़ों से शरीर की रक्षा करता है।

  • कैसे बनाएं: कच्चे आम को उबालकर उसका छिलका हटा दें और पल्प (गूदे) को अच्छे से मैश कर लें। आम के उबले हुए पानी में इस पल्प को मिलाकर 5-7 मिनट उबालें। अब अदरक, लहसुन, काली मिर्च और जीरा को दरदरा कूट लें। तेल गर्म करके राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता के साथ इन कुटे हुए मसालों का तड़का रसम में लगाएं और धनिया पत्ती से गार्निश करें। इसे गरमा-गरम चावल के साथ खाएं या सूप की तरह पिएं।

 4. कुलुक्की शरबत (Kulukki Sharbat) – केरल का नेचुरल मॉकटेल

केरल का यह मशहूर और रिफ्रेशिंग शरबत आपको मिनटों में तरोताजा कर देता है। इसमें सब्जा के बीज (Sabba Seeds) डाले जाते हैं, जिनकी तासीर बेहद ठंडी होती है।

  • कैसे बनाएं: एक बड़े शेकर या गिलास में ठंडा पानी, नींबू के स्लाइस, नींबू का रस, काला नमक, बर्फ के टुकड़े, हल्की सी हरी मिर्च और चीनी डालें। इसे अच्छी तरह से हिलाएं (शेक करें)। सर्व करते समय ऊपर से भीगे हुए सब्जा के बीज और पुदीने की पत्तियां डालें।

 5. कोसंबरी सलाद (Kosambari) – प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस

कर्नाटक का यह पारंपरिक सलाद जितना स्वादिष्ट है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और गर्मियों के लिए एकदम लाइट स्नैक है।

  • कैसे बनाएं: इस सलाद में भीगी हुई मूंग की दाल, बारीक कटा खीरा-ककड़ी, कद्दूकस की हुई गाजर, कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल, हरी धनिया और हरी मिर्च को एक साथ मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस डालें। अब एक चम्मच तेल में राई, हींग और करी पत्ते का हल्का तड़का लगाकर सलाद में मिक्स करें। सर्व करने से ठीक पहले नमक और अनार के दाने मिलाएं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि