महाशिवरात्रि 2025: भगवान शिव की पूजा से मिलेगी सुख-समृद्धि, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त; फरवरी के त्योहारों की लिस्ट

Screenshot 20250203 111104 Chrome

महाशिवरात्रि 2025: भगवान शिव की पूजा से मिलेगी सुख-समृद्धि, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त; फरवरी के त्योहारों की लिस्ट। फरवरी माह की शुरुआत विनायक चतुर्थी व्रत के साथ हुई। यह महीना विशेष रहेगा। दरअसल, इस माह में वसंत पंचमी, शीतलाषष्ठी, जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा व महाशिवरात्रि जैसे बड़े तीज-त्योहार पड़ रहे हैं।व संत पंचमी के बाद महाशिवरात्रि को विवाह का अबूझ मुहूर्त रहेगा, इस दिन कई विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे। वहीं, इस माह बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे। इसके अलावा दो ग्रह और अपनी राशि बदलेंगे। इससे कई योग बनेंगे।

महाशिवरात्रि 2025: भगवान शिव की पूजा से मिलेगी सुख-समृद्धि, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त; फरवरी के त्योहारों की लिस्ट

इनसे अलग-अलग राशियों में प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के जातकों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव भी पड़ेगा। हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। भगवान की आराधना से सभी कार्य सिद्ध होंगे।

फरवरी 2025 के त्योहारों की लिस्ट

  • 1 फरवरी: तिल कुंद चतुर्थी।
  • 2 फरवरी: विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती
  • 3 फरवरी: वसंत पंचमी
  • 4 फरवरी: नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी
  • 5 फरवरी: मासिक दुर्गाष्टमी
  • 6 फरवरी: माघ माह के शुक्ल पक्ष में जया एकादशी
  • 9 फरवरी: प्रदोष व्रत
  • 12 फरवरी: माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति और गुरु रविदास 
जयंती
  • 13 फरवरी: फाल्गुन माह शुरू, ललिता जयंती
  • 6 फरवरी: संकष्टी चतुर्थी
  • 18 फरवरी: यशोदा जयंती
  • 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
  • 20 फरवरी: शबरी जयंती और कालाष्टमी
  • 21 फरवरी: जानकी जयंती
  • 24 फरवरी: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की जया एकादशी
  • 25 फरवरी: प्रदोष व्रत
  • 26 फरवरी: महाशिवरात्रि पर्व
  • 27 फरवरी: फाल्गुन अमावस्या
इसे भी पढ़ें-  दीपावली 2026: शुगर-फ्री और ड्राई फ्रूट मिठाइयों का क्रेज, अल्फांजो स्वीट्स की बादाम-खजूर बाइट्स बनी पहली पसंद

ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

  • 4 फरवरी : बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे। इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा।
  • 11 फरवरी : बुध ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे।
  • 12 फरवरी : सूर्य ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे।