Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में कोरोना केस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश के सबसे अधिक संक्रमित आंकड़े राज्य से लगातार आ रहे हैं। इस बीच मंत्री नवाब मलिक ने आज (रविवार) बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा, ‘केवल बसों, ट्रेनों, टैक्सियों सहित आवश्यक सेवाओं और परिवहन की अनुमति रहेगी।’
नवाब मलिक ने बताया कि एसओपी को रविवार शाम आठ बजे से शुरू किया जाएगा। पांच से अधिक व्यक्तियों का इकट्ठा होना प्रतिबंधित है।
सरकारी कार्यालय 50 फीसद क्षमता पर काम करेंगे। 50 फीसद बैठने की क्षमता पर निजी वाहनों को चलाने की अनुमति रहेगी। वहीं, मंत्री असलम शेख ने रविवार को कहा कि रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।
केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां से केवल ले जाने और पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति रहेगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इधर, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4110 नए मामले सामने आए, 3497 रिकवर हुए और 62 मौतें हुईं। यहां कुल मामले 2,41,606 हैं।
