#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Assembly by-elections: भाजपा मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी

Madhya Pradesh Assembly by-elections भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर आए सभी 22 पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है। इन पूर्व विधायकों के विधानसभा से इस्तीफे के बाद ही कमल नाथ सरकार अल्पमत में आई थी।

सत्ता परिवर्तन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि कांग्रेस छोड़ने वाले सभी पूर्व विधायकों को भाजपा चुनाव लड़ाएगी। पार्टी ने उन तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया है, जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है।

इसमें मलहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी, मांधाता से नारायण पटेल और नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर शामिल हैं। वहीं, तीन विधायकों के निधन से रिक्त हुई सीट पर भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें जौरा से पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजोधा, आगर से मनोज ऊंटवाल और ब्यावरा से नारायण सिंह पवार पर भाजपा ने दांव लगाया है। इसी बीच, मंगलवार को ही कांग्रेस चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। इसी के साथ कांग्रेस ने भी अब तक 27 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। केवल ब्यावरा सीट पर निर्णय होना है।

विधानसभा क्षेत्र-कांग्रेस प्रत्याशी- भाजपा प्रत्याशी- बसपा प्रत्याशी

जौरा- पंकज उपाध्याय-सूबेदार सिंह रजोधा-सोनेराम कुशवाह

सुमावली- अजय सिंह कुशवाह-एंदल सिंह कंषाना-

मुरैना- राकेश मावई- रघुराज सिंह कंषाना-रामप्रकाश राजौरिया

दिमनी -रविंद्र सिंह तोमर-गिर्राज डंडौतिया-00

अंबाह (अजा)- सत्यप्रकाश सखवार-कमलेश जाटव- भानुप्रताप सिंह संखवार

 

विधानसभा क्षेत्र-कांग्रेस प्रत्याशी- भाजपा प्रत्याशी- बसपा प्रत्याशी

जौरा- पंकज उपाध्याय-सूबेदार सिंह रजोधा-सोनेराम कुशवाह

सुमावली- अजय सिंह कुशवाह-एंदल सिंह कंषाना-

मुरैना- राकेश मावई- रघुराज सिंह कंषाना-रामप्रकाश राजौरिया

दिमनी -रविंद्र सिंह तोमर-गिर्राज डंडौतिया-00

अंबाह (अजा)- सत्यप्रकाश सखवार-कमलेश जाटव- भानुप्रताप सिंह संखवार

पोहरी-हरिवल्लभ शुक्ला-सुरेश धाकड़- कैलाश कुशवाह

बमोरी-कन्हैयालाल अग्रवाल-महेंद्र सिंह सिसोदिया-रमेश डाबर

अशोकनगर(अजा)-आशा दोहरे-जजपाल सिंह जज्जी-00

मुंगावली-कन्हैयाराम लोधी-बृजेंद्र सिंह यादव-00

सुरखी-पारुल साहू-गोविंद सिंह राजपूत-00

मलहरा-रामसिया भारती-प्रद्युम्न सिंह लोधी-00

अनूपपुर (अजजा)-विश्वनाथ सिंह कुंजाम-बिसाहूलाल सिंह-00

सांची (अजा)-मदनलाल चौधरी अहिरवार-डॉ.प्रभुराम चौधरी-पूरनलाल अहिरवार

ब्यावरा-00- नारायण सिंह पवार- गोपाल सिंह भिलाला

आगर (अजा)- विपिन वानखेड़े- मनोज ऊंटवाल – गजेंद्र बंजारिया

हाटपीपल्या- राजवीर सिंह बघेल- मनोज चौधरी- 00

मांधाता- उत्तम राजनारायण सिंह- नारायण पटेल- डॉ.जीतेंद्र वासिंदे

नेपानगर (अजजा)- रामकिशन पटेल- सुमित्रा देवी कास्डेकर- 00

बदनावर-कमल पटेल- राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- 00

सांवेर (अजा)- प्रेमचंद गुड्डू- तुलसीराम सिलावट-विक्रम सिंह गहलोत

सुवासरा-राकेश पाटीदार- हरदीप सिंह डंग- शंकरलाल चौहान

bjp list

bjp list1

Back to top button