LPG Price Today: बजट से पहले आई अच्छी खबर, जानिए इस महीने क्या रहेंगे रसोई गैस के दाम

LPG Price Today: कोरोना काल के बाद देश का पहला आम बजट पेश होने जा रहा है। बजट से पहले आम नागरिकों के लिए अच्छी खबर आई है। महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि इस बार रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इस महीने भी आपको रिफिल के लिए उतनी ही राशि चुकाना होगी, जितनी पिछले माह चुकाई थी। नई दिल्ली में एलपीजी की कीमत 694 रुपये रहेगी जबकि कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर के लिए 720.50 रुपए चुकाने होंगे। मुंबई में यह दाम 694 रुपए तो चेन्नई में 710 रुपए रहेगी। तेल कंपनियों के एलपीजी की कीमत में बदलाव न करना एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इसे जनवरी 2021 में भी अपरिवर्तित रखा गया था।

गुड़गांव में एक रसोई गैस कीमत 703 रुपये रहेगी, तो नोएडा में 692 रुपए, तो बेंगलुरु के निवासियों को एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 697 रुपये देने होंगे। दिसंबर 2020 में तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में दो बार वृद्धि की थी और जनवरी 2021 में एलपीजी की कीमत को अपरिवर्तित रखा। इसलिए, फरवरी 2021 में आशंका थी कि तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों में वृद्धि करेंगी, लेकिन उन्होंने एलपीजी की कीमत अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।

भारत में एलपीजी की कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं और मासिक आधार पर इनकी समीक्षा की जाती है। भारत में लगभग सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन है और इसका उपयोग मुख्य रूप से खाना पकाने के लिए किया जाता है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि आम आदमी को सामान्य रूप से प्रभावित करती है क्योंकि मौजूदा बाजार परिदृश्य में ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा। सरकार सब्सिडी देती है जो सीधे खाते में जमा होती है। साथ ही तेल कंपनियां नई योजनाएं चलाकर ग्राहकों को सुविधा भी प्रदान कर रही हैं।

Exit mobile version