Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

LPG Cylinder: एलपीजी गैस सिलेंडर आज से हुआ मंहगा

LPG Cylinder Rate from 1 June 2020: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 जून से लागू कीमतों में राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 11.50 रुपए अधिक चुकाने होंगे।

दिल्ली में अब 14.2 किलो के LPG Cylinder के लिए 593 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 581.50 रुपए था।

इसी तरह कोलकाता में अब एक सिलेंडर के लिए 584.50 रुपए के बचाए 616 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पिछले महीने जो रेट 579 रुपए थे, वो अब 590.50 रुपए हो गए हैं।

इसी तरह चेन्नई में पिछले महीने के 569.50 रुपए के तुलना में इस पूरे महीने 606.50 रुपए चुकाने होंगे। बता दें, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पहली तारीख को तय होने वाले रेट पूरे महीने लागू रहते हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम