Site icon Yashbharat.com

Loksabha Chunav 2024 उमरिया, आलीराजपुर और श्योपुर में वोटर्स के सबसे अधिक नाम कटे

voter list 1 1024x576 1

Loksabha Chunav 2024 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू है। लाख 13 हजार 768 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।चुनाव की घोषणा होने के साथ नाम हटाने की प्रक्रिया रुक जाएगी। उमरिया, आलीराजपुर और श्योपुर में सबसे अधिक नाम कटे

सभी जिला मुख्यालयों पर सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अब प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या पांच करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 हो गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में सात लाख 13 हजार 768 नाम जोड़े और तीन लाख 72 हजार 74 हटाए गए। तीन लाख 74 हजार 603 मतदाताओं के नाम, पता या फोटो में संशोधन किए गए।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया को बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि तक चलेगा। वहीं, चुनाव की घोषणा होने के साथ नाम हटाने की प्रक्रिया रुक जाएगी। प्रति हजार मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या 946 हो गई है।

यदि किसी का नाम सूची में शामिल होने से रह गया है या किसी अपात्र का नाम सूची में सम्मिलित हो गया है तो उसे हटाने के लिए आवेदन कराएं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में देखें तो प्रदेश में लगभग 50 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिलेवार देखें तो इंदौर, रायसेन और उज्जैन में वृद्धि तुलनात्मक रूप से अधिक हुई है। वहीं, उमरिया, आलीराजपुर और श्योपुर में नाम अधिक कटे हैं।

Exit mobile version