FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी

सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी

सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी। सागर लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को सागर शहर में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार जैन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी

सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी
सागर में लोकायुक्त का ट्रैप: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी

50 हजार रुपये की ले रहा था रिश्वत

लोकायुक्त डीएसपी संजय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी गल्ला मंडी में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के विक्रेता सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन उनकी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनवाने और मक्का का सैंपल उनके पक्ष में करने के एवज में 1 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसमें सुनील कुमार जैन ने ₹10,000 मौके पर दिए और बाकी ₹50,000 शनिवार को दुकान पर देने की बात तय हुई।

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया

उसके बाद आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुनील कुमार जैन की खुशहाल कृषि सेवा केंद्र की दुकान से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा है, मौके पर हाथ धुलाए तो उनके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार जैन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

pixelcheck

Back to top button