Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid: TI के घर पर लोकायुक्त का छापा, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े

images 32

Lokayukta Raid: TI सबलगढ़ टीआइ नरेंद्र शर्मा के घर पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार की देर रात को छापामार कार्रवाई की। टीम ने टीआइ नरेंद्र शर्मा व उनके नौकर को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पैसे टीआइ नरेंद्र शर्मा की तरफ से नौकर ने लिए। मामला एक गाड़ी को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का है। जिसमें 15 हजार रुपये पूर्व में दिए जा चुके थे। बाकी के पैसे सोमवार को दिए गए, लेकिन इस पूरे मामले को टेप किया गया। जिसके आधार पर लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। प्रकरण के जांच अधिकारी लोकायुक्त इंस्पेक्टर ब्रजमोहन नवरिया के मुताबिक विजयपुर निवासी ऋषिकेश गोस्वामी की गाड़ी किसी आरोपित से सबलगढ़ पुलिस ने बरामद की थी। जिस पर ऋषिकेश गोस्वामी ने अपनी गाड़ी वापस मांगी, लेकिन टीआइ नरेंद्र शर्मा इस मामले में पैसों की मांग कर रहे थे। 15 हजार रुपये पहले ले चुके थे। 20 हजार रुपये और मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत ऋषिकेश शर्मा ने लोकायुक्त में जाकर की। जिस पर 16 तारीख को इस पूरे मामले को टेप लोकायुक्त के द्वारा किया गया। मामला पुष्ट होने के बाद सोमवार की रात ऋषिकेश को टीआई को कैमिकल रुपये देने के लिए उनके क्वार्टर पर भेजा गया। जहां टीआइ ने अपने नौकर महेंद्र पाल के हाथ में पैसे देने के लिए कहा। जैसे ही महेंद्र ने रंग लगे 7 हजार रुपये लिए। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं टीआइ नरेंद्र शर्मा को भी पकड़ा। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version