katniLatest

Lokayukta Raid In Sagar: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Lokayukta Raid In Sagar: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। मध्यप्रदेश के सागर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस सागर ने बंडा वन परिक्षेत्र के रेंजर और लिपिक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Lokayukta Raid In Sagar: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

अनुमति के बदले मांगी थी 1 लाख की रिश्वत

जानकारी के अनुसार मकरोनिया निवासी विजय सिंह राजपूत ने अपने खेत में लगे सागौन समेत अन्य पेड़ों की कटाई और परिवहन की अनुमति के लिए वन विभाग से आवेदन किया था।इस दौरान रेंजर विकास सेठ और लिपिक जयप्रकाश तिवारी ने अनुमति के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
सोमवार दोपहर बंडा स्थित रेंजर कार्यालय में जैसे ही 50 हजार रुपये दिए गए, टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पहले ले चुके थे 40 हजार

जांच में सामने आया कि:

  • कुल डील: ₹1 लाख
  • पहले ही ले चुके थे: ₹40,000
  • ₹50,000 लेते वक्त पकड़े गए। यह रिश्वत करीब ₹21 लाख की लकड़ी की कटाई और परिवहन अनुमति के बदले मांगी गई थी। Lokayukta Raid In Sagar: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस

लोकायुक्त पुलिस सागर ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्त निगरानी हो रही है और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम