Lokaukta Raid: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया उपराजस्व अधिकारी, PM आवास योजना की किस्त के बदले मांग रहा था 15 हजार

Lokaukta Raid: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया उपराजस्व अधिकारी, PM आवास योजना की किस्त के बदले मांग रहा था 15 हजार। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की एक बड़ी कार्रवाई में उपराजस्व अधिकारी मयंक जैन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, जहां एक आम नागरिक की हिम्मत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक वार किया।

Lokaukta Raid: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया उपराजस्व अधिकारी, PM आवास योजना की किस्त के बदले मांग रहा था 15 हजार

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 6 निवासी सिराज (कालू) प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त पाने के लिए प्रयास कर रहा था। आरोप है कि इसके एवज में उपराजस्व अधिकारी ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अपने हक के लिए सिराज ने झुकने के बजाय लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यदि आम नागरिक हिम्मत दिखाए, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव है। फिलहाल आरोपी अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version