Lockdown Again in MP! CM शिवराज सिंह शाम 4 बजे करेंगे कोरोना की समीक्षा बैठक, नई गाइडलाइन संभव

lockdown bihar

Lockdown Again in MP: देश के कई शहरों में दीवाली के बाद अचानक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन शहरों में मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को 3 बजे आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। हालांकि इस बारे में आधिकारिकतौर पर कुछ नहीं बताया गया है। सभी की नजर प्रदेश के दो सबसे बड़े शहरों, भोपाल और इंदौर की गाइडलाइन को लेकर भी है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद नियमों को लेकर सख्ती का दौर शुरू हो गया है।

प्रदेश के गृह नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में बताया, प्रदेश में #Covid_19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। इस समय हर नागरिक को सावधान रहने की जरूरत है। सरकार ने सावधानी और सुरक्षा के लिहाज से सारे विकल्प खुले रखे हैं। इस संबंध में गृह विभाग सभी जरूरी निर्णय आज शाम तक लेगा।