FEATUREDLatest

Lockdown Again: फिर लॉकडाउन लगेगा या नहीं! PM मोदी कर रहे मुख्यमंत्रियों से चर्चा

नई दिल्ली Coronavirus Lockdown । देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी के दूसरी लहर हर रोज देश में गंभीर आंकड़े दिखा रही है। इसी के मुद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लेंगे और दो महीने पहले शुरू हुए देश के टीकाकरण अभियान की प्रगति का आकलन करेंगे।

गौरतलब है कि सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति महाराष्ट्र की है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 17000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के जुड़े विशेषज्ञ इसे कोरोना की दूसरी लहर बता रहे हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर अन्य राज्यों में भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मुंबई में BMC ने शिक्षकों से घर से काम करने को कहा है। वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र में स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं को 1 माह के लिए टाल दिया गया है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में होने वाले फैसले पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि क्या देश में एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम