Wednesday, May 27, 2026
Latest:
अजब गजब

सऊदी से लौटे दूल्हे का निकाह छुपाकर दूसरी शादी करने का खुलासा, बंधक बनी बरात और आरोपी हिरासत में

सऊदी से लौटे दूल्हे का निकाह छुपाकर दूसरी शादी करने का खुलासा, बंधक बनी बरात और आरोपी हिरासत में, मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सऊदी अरब में नौकरी करने वाला एक युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया, लेकिन उसका राज खुलते ही हंगामा खड़ा हो गया।

सऊदी से लौटे दूल्हे का निकाह छुपाकर दूसरी शादी करने का खुलासा, बंधक बनी बरात और आरोपी हिरासत में

जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव निवासी युवक सऊदी अरब में काम करता था, जहां उसने पंजाब की एक युवती से निकाह किया था। बाद में वह भारत लौट आया और मैनाठेर क्षेत्र की एक युवती से उसका दूसरा रिश्ता तय हो गया।

बताया जा रहा है कि इस बीच युवक की पहली पत्नी को पूरे मामले की जानकारी लग गई, जिसके बाद उसने लड़की पक्ष को सूचित कर दिया। जैसे ही यह बात सामने आई कि युवक पहले से शादीशुदा है, लड़की पक्ष भड़क गया और बृहस्पतिवार को शादी के दौरान बरात को रोक लिया।

मौके पर हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। इस दौरान दूल्हा और उसके परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम