Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

Justice Yashwant Verma Resigns: जले हुए नोटों के विवाद के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जांच के बीच छोड़ा पद

Justice Yashwant Verma Resigns: जले हुए नोटों के विवाद के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जांच के बीच छोड़ा पद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके दिल्ली स्थित आवास से भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी और महाभियोग की भी चर्चा तेज थी।

आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 6 की मौके पर मौत… कांकेर में दिल दहला देने वाला हादसा

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद उनका स्थानांतरण दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था, जहां उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ ली थी। हालांकि, जांच लंबित होने के कारण उन्हें न्यायिक कार्य से अलग रखा गया था।

इस मामले में उनके खिलाफ महाभियोग लाने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी और कई सांसदों ने संसद में उन्हें पद से हटाने के लिए नोटिस दिया था। फिलहाल एक आंतरिक जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को भेजे गए अपने त्यागपत्र में जस्टिस वर्मा ने लिखा कि वे अत्यंत पीड़ा के साथ अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के रूप में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही है, लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम