Breaking: कटनी में 10 लाख के जेवरों से भरा बैग पार, सराफा व्यापारी से वारदात के बाद हड़कंप

wp 16159706301734533327401910559857

कटनी। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र सराफा में आज दोपहर एक सनसनी खेज वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर टँगा जेवरों से भरा बैग पलक झपकते पार कर दिया। इस बैग में रखे जेवरों की कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है। घटना एक सराफा व्यवसायी के साथ घटित हुई जब वह मंदिर में पूजा करने रुके थे

कोतवाली थाना अंतर्गत  झंडा बाजार स्थित सराफा व्यापारी का जेवर से भरा बैग पार हो गया। जिसमें लगभग 10 लाख के सोने चांदी के जेवर थे ।

बताया जा रहा है कि दीपचंद सोनी रोज की तरह दुकान से घर ले जाते थे जेवर आज अपने मसुरहा वार्ड स्थित अपने घर से मोटर सायकल से खेरमाई माता में रुक कर पूजा कर रहे थे तभी बाइक सवार युवकों ने बेग पार कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें-  ₹5 के लेज पैकेट में निकले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स, कंज्यूमर कोर्ट ने पेप्सिको पर लगाया ₹8,000 का जुर्माना