Tuesday, April 14, 2026
Latest:
AutomobilekatniLatestTechराष्ट्रीयव्यापार

लो भाई आ गई स्‍मार्ट अंगूठी: 4 से 12 दिन तक बैटरी, सब्सक्रिप्शन या नहीं, स्मार्ट रिंग लेने से पहले सीखें ये 5 टिप्स

लो भाई आ गई स्‍मार्ट अंगूठी: 4 से 12 दिन तक बैटरी, सब्सक्रिप्शन या नहीं, स्मार्ट रिंग लेने से पहले सीखें ये 5 टिप्स। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड की तरह, स्मार्ट रिंग भी आपके हृदय गति, नींद की गुणवत्ता, एक्टिविटी लेवल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी डेटा को ट्रैक करती है, हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आप अपने पैसों की बर्बादी ना हो।

Sasta Plan: X ने किया सब्सक्रिप्शन में स्लैश-Basic से लेकर Premium+ तक Big Discount, 900 रुपये वाला प्‍लान अब 470 में यहां से करें बुक

स्वास्थ्य से जुड़ी डेटा को ट्रैक करती है

आज की डिजिटल दुनिया में स्मार्ट रिंग एक नया और स्टाइलिश वियरेबल गैजेट बनकर उभरी है। यह न केवल आपकी फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देता है, बल्कि आपके रोजमर्रा के जीवन को भी स्मार्ट बनाता है। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड की तरह, स्मार्ट रिंग भी आपके हृदय गति, नींद की गुणवत्ता, एक्टिविटी लेवल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी डेटा को ट्रैक करती है, हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आप अपने पैसों की बर्बादी ना हो।

इस्तेमाल और जरूरत का आकलन

सबसे पहले यह तय करें कि आप स्मार्ट रिंग का उपयोग किस उद्देश्य के लिए करना चाहते हैं जैसे फिटनेस ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग या नोटिफिकेशन अलर्ट आदि। यह सोचकर ना कभी भी स्मार्ट रिंग ना खरीदें क्योंकि आपके दोस्त के पास भी है।

 सेंसर और फीचर्स जांचें

रिंग में मौजूद सेंसर जैसे हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी सेंसर कितने सटीक और उन्नत हैं, इसकी जानकारी लें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि हेल्थ फीचर्स को किसी हेल्थ संस्था ने सर्टिफाइड किया है या नहीं। हेल्थ फीचर्स के लिए आमतौर पर एफडीए का सर्टिफिकेशन मिलती है।

 बैटरी लाइफ कैसी है

एक अच्छी स्मार्ट रिंग की बैटरी कम से कम 4–7 दिनों तक चलनी चाहिए। बार-बार चार्ज करने वाली डिवाइस से असुविधा होती है। स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग दोनों की बैटरी कैपेसिटी अलग-अलग होती है, इसलिए फास्ट चार्जिंग, चार्जर और बैटरी को जरूर चेक करें।

साइज और पहनने में आराम

स्मार्ट रिंग का आकार आपके हाथ में फिट होना चाहिए और इसे लंबे समय तक पहनना आरामदायक होना चाहिए। कई कंपनियां हैं जो अपनी साइट पर ही रिंग की साइज को ट्राई करने के लिए वर्चुअल सुविधा दे रही हैं।

 एप सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स

स्मार्ट रिंग किस एप के साथ काम करती है और वह एप डेटा को कितनी अच्छी तरह से दिखाता है, यह भी ध्यान देने योग्य है। स्मार्ट रिंग के लिए एप बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर स्मार्ट रिंग में डिस्प्ले नहीं होती है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि