Site icon Yashbharat.com

Live Updates: कटनी आयुध निर्माणी में गोलीकांड, सभी कर्मचारी फेक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकले, आरोपी नहीं मिला

IMG 20201010 WA0013

कटनी। कटनी की आयुध निर्माणी में शनिवार की देर शाम एक सुरक्षा जवान द्वारा साथी सुरक्षा जवान की गोली मारकर हत्या फिर गन लेकर हवा में फायरिंग करते हुए गायब होने के मामले में एक राहत की खबर यह है कि फेक्ट्री के सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए हैं, लेकिन अभी भी आरोपी सुरक्षा कर्मी जिसके पास रायफल तथा कारतूस हैं उसका पता नहीं लग सका है।

सुरक्षा कर्मी अशोक जिन्हें गोली लगी

भारी पुलिस बल फेक्ट्री के चारों तरफ तथा अंदर उसकी तलाश कर रहा रहा है पर फिलहाल उसका पता नहीं लग सका । आला पुलिस अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

अत्याधुनिक रायफल है आरोपी के पास सकर सिंह के पास अत्याधुनिक रायफल है। साथ ही उसके वास करीब 20 से 25 राउंड गोलियां भी हैं इसलिए कोई भी उसके सामने जाने से डर रहा है।

कुछ पुलिस कर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर तलाशी में जुटे हैं। सवाल यह कि फेक्ट्री के अंदर से आरोपी आखिर किस कोने में छिप गया जो 3 घण्टे में भी नहीं मिल सका। बहरहाल आला पुलिस अधिकारी बेहद फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं।

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के साथ रक्षा मंत्रालय तक खबर पहुंच चुकी है।

ये है मामला

आपको बता दें कि सुरक्षा जवान आरोपी सकर सिंह ने जेसीओ अशोक शिकारा को इवनिंग परेड के दौरान विवाद में सिर में गोली मार दी मौके पर ही अशोक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने 5 फायर किए जिससे लोग डर गए कोई भी उसके पास नहीं गया। कर्मचारियों ने इधर उधर छिप कर जान बचाई इसके बाद ही सकर सिंह गायब हो गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी फेक्ट्री के अंदर ही है।

 

Exit mobile version