katniLatest

कटनी आयुध निर्माणी में जवान को मौत के घाट उतारने के बाद रायफल लेकर आरोपी ने किये दनादन हवाई फायर, अभी भी छिपा बैठा

कटनी। कटनी की आयुध निर्माणी में अभी भी हड़कम्प मचा है। दरअसल यहां एक सुरक्षा जवान ने दूसरे सुरक्षा जवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद तो मानो आरोपी पर और भी खून सवार हो गया।

आरोपी अपनी इंसास रायफल लेकर हवा में दनादन फायर करने लगा। निर्माणी के अंदर जिसको जहां छिपने की जगह मिली वहा छिपा बैठा रहा। बताया गया कि आरोपी के पास 40 कारतूस मौजूद होने के कारण कर्मचारी दहशत में थे। 5 राउंड फायर हुए अभी भी आरोपी छिपा बैठा है

आरोपी का नाम सकर सिंह बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक अभी भी आरोपी सुरक्षा जवान समर्पण करने को तैयार नहीं है इधर फेक्ट्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। फेक्ट्री के कर्नल रेंक के अधिकारी आरोपी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक जवान का नाम अशोक शिकारा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम