LIVE Coronavirus Updates: कर्नाटक के 24 से ज्यादा लोग तब्लीगी मरकज में हुए थे शामिल, 58 क्वारंटाइन

अंडमान में अब तक 10 मामले सामने आए
कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 24 से ज्यादा लोग बेंगलुरु में चिन्हित किए गए हैं। 58 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। लगभग सभी जिलों से लोग जमात में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में 157 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। ये लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है। अंडमान में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 लोग निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल हुए थे। वहीं, एक मरीज इनमें से एक की पत्नी है। इसके अलावा मरकज में शामिल हुए 6 लोगों की तेलंगाना में सोमवार को मौत हो गई।
31 Mar,2020
01:53 PM
तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 24 से ज्यादा लोग बेंगलुरु में चिन्हित किए गए हैं
कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 24 से ज्यादा लोग बेंगलुरु में चिन्हित किए गए हैं। 58 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। लगभग सभी जिलों से लोग जमात में शामिल हुए।
01:45 PM
प्रवासी मजदूरों के पलायन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों के पलायन पर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस की जानकारी के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने और पोर्टल बनाने के लिए कहा है।
01:26 PM
पंजाब में 41 मामले सामने आए
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलजीत सिंह सिद्धू के अनुसार राज्य में अब तक 41 मामले सामने आए हैं। जिन 3 लोगों की मौत हुई, उन्होंने एहतियात नहीं बरतीं थी। सबसे पहला मरीज जो एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित पाया गया था। वो अब ठीक है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। हम कोई भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
01:21 PM
महाराष्ट्र में निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन में 60% की कटौती की जाएगी
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम और राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार ने आदेश जारी किया कि सीएम और सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों सहित सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन में 60% (मार्च महीने के वेतन में) की कटौती की जाएगी।
01:17 PM
तबलीगी मरकज में 20 राज्यों से आए थे 1830 लोग
पढ़ें: तबलीगी मरकज में 20 राज्यों से आए थे 1830 लोग, ये रही पूरी लिस्ट
01:04 PM
लता मंगेशकर ने दिया महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान
प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने कोरोना से लड़ने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया।
01:00 PM
आंध्र प्रदेश सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार नियुक्त हुए डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी
आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी को सार्वजनिक स्वास्थ्य पर सरकार के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। रेड्डी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS),नई दिल्ली में कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख हैं
12:44 PM
उत्तर प्रदेश में 157 लोगों की तलाश जारी, तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे
उत्तर प्रदेश में 157 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। ये लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
12:30 PM
महाराष्ट्र में 5 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार मामले मुंबई में सामने आए हैं। एक पुणे में मामला सामने आया है। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 230 के करीब हो गई है।
12:19 PM
आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 2500 भोजन के पैकेट तैयार किए
दिल्ली: आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 2500 भोजन के पैकेट तैयार किए।भोजन के पैकेट को आज दिल्ली कैंट में सरकार के प्रतिनिधियों को सौंप दिया जाएगा।
12:10 PM
आंध्र प्रदेश में कोरोना में मरीजों की संख्या 40 हुई
सोमवार रात 9 बजे के बाद आंध्र प्रदेश में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 40 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
12:05 PM
दिल्ली में खाना बांटने वाले सेंटरों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2500 करने का निर्णय
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बताया कि खाना बांटने वाले सेंटरों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2500 करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सामाजिक दूरी का ढंग से पालन किया जा सके। होम क्वारंटाइन पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। इसके के लिए 20,000 से अधिक घरों की पहचान की गई है।
11:58 AM
रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये का दिया योगदान
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये दान किए हैं। रोहित ने पीएम केयर्स फंड में 45 लाख रुपये , महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये, जरूरतमंदों को भोजन खिलाने के लिए 5 लाख रुपये, आवारा कुत्तों को भोजन खिलाने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 5 लाख रुपये का योगदान दिया है।
11:49 AM
निजामुद्दीन तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशी लोगों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया
समाचार एजेंसी एएनआइ से सरकारी सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने पाया है कि निजामुद्दीन तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशी लोगों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।
11:44 AM
इंदौर में मरीजों की संख्या 44 हुई
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार आज कुल 17 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 44 हो गई है। उनके नमूने 2 दिन पहले जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे।
11:25 AM
अंडमान में 10 मामले, 9 लोग तब्लीगी मरकज में हुए थे शामिल
अंडमान में अभी तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। वहीं, एक मरीज इनमें से एक की पत्नी है। वहीं मरकज में शामिल हुए 6 लोगों की तेलंगाना में सोमवार को मौत हो गई।
11:13 AM
गुजरात में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 73 हुई
गुजरात सरकार की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि के अनुसार गुजरात में दो नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक अहमदाबाद के 55 वर्षीय व्यक्ति और दूसरी गांधीनगर की एक महिला है। अब गुजरात में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है।
11:05 AM
दिल्ली में मंत्रियों के समूह की बैठक
दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक चल रही है।
10:58 AM
गाज़ियाबाद पहुंचे योगी आदित्यनाथ
गाज़ियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की निरीक्षण करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।
10:44 AM
1500-1700 लोग मरकज भवन में इकट्ठे हुए थे- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार अनुमान है कि 1500-1700 लोग मरकज भवन में इकट्ठे हुए थे। 1033 लोगों को अब तक निकाला गया है। उनमें से 334 को अस्पताल भेजा गया है और 700 को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।
10:34 AM
राजस्थान में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 83 हुई
राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह के अनुसार ईरान से 7 लोगों को निकाला गया था, जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 83 हो गई।
10:22 AM
ड्रोन की मदद से निगरानी निजामुद्दीन के मरकज भवन की निगरानी
निजामुद्दीन के मरकज भवन में मेडिकल टीम और पुलिस मौजूद है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार 860 लोगों को बिल्डिंग से अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, 300 को शिफ्ट करना बाकी है। ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है।
09:47 AM
निजामुद्दीन के मरकज भवन में मेडिकल टीम और पुलिस मौजूद
दिल्ली: निजामुद्दीन के मरकज भवन में मेडिकल टीम और पुलिस मौजूद है। 860 लोगों को बिल्डिंग से अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। लगभग 300 को शिफ्ट किया जाना बाकी है।
09:43 AM
मरकज का बयान
मरकज के बयान के अनुसार 17 वाहनों की पंजीकरण संख्या के साथ एक लिस्ट और ड्राइवरों के लाइसेंस का विवरण प्रशासन को भेजा गया, ताकि फंसे हुए लोगों को उनके मूल स्थान भेजा जा सके।
09:40 AM
मरकज का बयान
दिल्ली के मरकज के एक बयान के अनुसार इसके बाद मरकज में विभिन्न राज्यों और देशों के लगभग 1000 लोग बच गए थे। यह भी बताया गया कि प्रशासन को लोगों को उनके मूल स्थानों पर वापस भेजने के लिए वाहन के पास देने का अनुरोध किया गया था।
09:37 AM
24 मार्च को मरकज खाली करने का नोटिस जारी किया गया था
दिल्ली के मरकज ने एक बयान में कहा है कि 24 मार्च को पुलिस ने मरकज परिसर को बंद करने की मांग करते हुए एक नोटिस जारी किया था। 24 मार्च को इसका जवाब आया, जिसमें कहा गया कि मरकज को बंद करने के निर्देशों का पालन चल रहा है और पिछले दिन लगभग 1500 लोग वापस भेज दिए गए हैं।
09:29 AM
सीजफायर कंपनी को सील
नोएडा जिला प्रशासन ने सीजफायर कंपनी को सील कर दिया है। यह कंपनी सेक्टर 135 में स्थित है। कंपनी से संबंधित 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मार्च में कंपनी ने विदेश से एक ऑडिटर को बुलाया था। उत्तर प्रदेश में अब तक 32 मामले सामने आए हैं।
09:10 AM
केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 68 साल के व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 68 साल के व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई। मरीज का किडनी फेल हो गया। तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी
09:01 AM
कर्नाटक में 2,000 नकली N95 मास्क जब्त
कर्नाटक: बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने 12,000 नकली N95 मास्क जब्त किए हैं; आगे की जांच चल रही है
08:48 AM
दिल्ली में सोमवार को 25 और नए मरीज सामने आए
दिल्ली में सोमवार को 25 और नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 18 कोरोना पीड़ित निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले हैं, जबकि सात मरीज अलग-अलग जगहों से हैं। यह एक दिन में अब तक सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले रविवार को 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इस तरह पिछले दो दिनों में ही 48 मामले सामने आ चुके हैं।
08:46 AM
जम्मू में भी कई लोगों को संक्रमण
निजामुद्दीन जमायत की मजलिस में शामिल होकर लौटे व्यक्ति के संपर्क में आने से श्रीनगर, राजौरी और उधमपुर में कई पॉजिटिव मिले हैं। यह व्यक्ति साम्बा के बड़ी ब्रह्मणा इलाके में तीन दिन ठहरा था। उसके संपर्क में आए 350 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है और बस्ती को सील कर दिया गया है।
08:39 AM
सांस के मरीजों की भी शुरू हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अब अधिक लोगों की जांच की जाने लगी है। जिनको सांस की परेशानी है, उनकी भी जांच की जा रही है। संक्रमित लोगों की पहचान के लिए घर-घर निगरानी शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों की पहचान कर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
08:35 AM
क्वारंटाइन हैं 21,860 लोग
स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ अभी दिल्ली में समुदाय में संक्रमण फैलने से इन्कार कर रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि रविवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनका सैंपल दो-तीन दिन पहले भेजा गया होगा। दिल्ली में अभी भी 21,860 लोगों को क्वांरटाइन में रखा गया है। इसमें से विदेशों से आए 4401 यात्री अपने घरों में क्वारंटाइन हैं और 1142 लोग सरकारी क्वारंटाइन केंद्र में हैं। जबकि 16,317 लोग विदेशों से लौटे लोगों व पीडि़त मरीजों के संपर्क में आए हैं। इन्हें भी घर में ही क्वारंटाइन किया गया है।
08:35 AM
मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से भी लोग आए थे
पुलिस के अनुसार, इस मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से भी लोग आए थे। उन्हें क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। करीब 60 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकनायक अस्पताल में निजामुद्दीन से 35 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है।
08:33 AM
इंडोनेशिया से लौटे जम्मू-कश्मीर के एक बुजुर्ग भी हुए थे मरकज में शामिल
स्वास्थ्य विभाग फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार मरकज में इंडोनेशिया से लौटे जम्मू-कश्मीर के एक बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा निजामुद्दीन के जी ब्लॉक में एक ही मकान में तीन लोगों के पीड़ित होने की बात सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले निजामुद्दीन के एक बुजुर्ग के संक्रमित होने की बात कही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह मरकज में शामिल हुए थे या नहीं।
08:20 AM
मरकज में शामिल हुए छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत
लॉकडाउन के दौरान आयोजित हुए तब्लीगी मरकज दिल्ली समेत पूरे देश में संकट गहरा गया है। इसमें शामिल छह लोगों की सोमवार को तेलंगाना में मौत हो गई।
08:04 AM
15 मार्च के बाद भी विदेशी मरकजी आते रहे
बताया जा रहा है कि मरकज में शामिल होने 15 मार्च के बाद भी यहां विदेशी मरकजी आते रहे। इस कार्यक्रम में चीन, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इंग्लैंड के 100 से अधिक लोग मौजूद थे। लॉकडाउन होने तक यहां 1500 लोग मौजूद थे।
08:02 AM
करीब 95 संदिग्धों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया
मरकज में शामिल करीब 95 संदिग्धों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल 97 अन्य लोगों को तुगलकाबाद में बने आइसोलशेन वार्ड में रखा गया है।
08:01 AM
मरकज से दिल्ली में संकट गहराया
कोरोना वायरस (COVID-19)को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को तोड़ना दिल्ली के लोगों पर भारी पड़ सकता है। रविवार को कोरोना के मामलों में अचानक आई वृद्धि से संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह निजामुद्दीन तबलीगी मरकज में शामिल कुछ लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।
07:59 AM
सोमवार को 217 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1251 हो गई है। इनमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। सोमवार को 217 मामले सामने आए।








