LIVE Coronavirus News Updates: UP में दूसरी मौत, गोरखपुर के बाद मेरठ में मरीज ने दम तोड़ा

भारत में 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि
भारत में अभी तक 1,637 मामले सामने आए- स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में 38 लोगों की मौत – स्वास्थ्य मंत्रालय
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हो गई है। मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती 72 वर्षीय कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। ज‍िस संक्रमित की मौत हुई है वह महाराष्‍ट्र के अमरावती से आए कोरोना संक्रम‍ित युवक का ससुर था। इससे पहले गोरखपुर में एक मौत हुई थी।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19)के 1,637 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 12 घंटे में 240 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 132 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 38 लोगों की मौत हो गई है।
01 Apr,2020
03:06 PM
असम में अभी तक पांच मामलों की पुष्टि
असम में अभी तक पांच मामलों की पुष्टि हो गई है। एक मरीज को सिल्चर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में व 4 को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। हिमंत विस्वा शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

02:53 PM
पीएम मोदी कल देश सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से कोरोना वायरस के संबंध में चर्चा करेंगे।

02:21 PM
मेरठ में कोरोना संक्रम‍ित की मौत
मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती 72 वर्षीय कोरोना पीडि़त की मौत हो गई। ज‍िस संक्रमित की मौत हुई है वह महाराष्‍ट्र के अमरावती से आए कोरोना संक्रम‍ित युवक का ससुर था। ससुराल आए इस युवक की 27 मार्च को र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई थी। इसके अगले दिन पत्‍नी, तीन सालों व ससुर की र‍िपोर्ट भी पॉज‍िट‍िव आई थी। सभी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती है। आज ससुर की मौत हो गई। एक साले की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएमओ राजकुमार ने मौत की पुष्टि की है।

02:19 PM
मरकज़ में रूके लोगों को पीएम की बात को गंभीरता से लेना था- शाहनवाज़ हुसैन
भाजपा के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मरकज़ में जितने भी लोग रूके थे उन्हें पीएम की बात को गंभीरता से लेना चाहिए था, अभी भी जो लोग मरकज़ में थे उन में से बहुत से लोगों को क्वारंटाइन किया गया और बहुत से लोग पॉजिटिव पाए गए। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मरकज़ आए या गए हो,उन्हें तुरंत प्रशासन को सूचना देना चाहिए।

02:09 PM
मल्लपुरम जिले के 22 लोग जमात में हुए थे शामिल
केरल: मल्लपुरम जिले के 22 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रर्म में शामिल हुए थे। पुलिस अधीक्षक अब्दुल करीम का कहना है कि उन्हें होम क्वारंटान के तहत रखा गया है।

02:00 PM
लखनऊ के 18 निवासी मरकज में हुए थे शामिल, नहीं लौटे वापस
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे के अनुसार लखनऊ के 18 निवासी, जिन्होंने दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज़ कार्यक्रम में भाग लिया था, शहर वापस नहीं आए। आयोजन में भाग लेने के बाद लखनऊ आए 24 विदेशियों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version