Live: मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन शुरू, मुख्य यजमान बने PM

अयोध्या। भगवान राम ने 14 बरस का वनवास काटा था तो कलयुग में रामलला को 500 वर्ष का वनवास मिल गया लेकिन आज से भगवान और भक्तों दोनों का वनवास समाप्त होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान बन कर बैठे है। भव्य राम मंदिर बनाने के लिए ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह चल रहा है। पूरे विधि विधान से भूमि पूजन चल रहा है। पीएम के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटैल भी साथ हैं।

