Latest
LIVE: बेल्लारी समेत 4 सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस आगे, सिर्फ एक सीट पर भाजपा को बढ़त

बेंगलुरु. कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। ताजा रुझानों में बेल्लारी में कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उगरप्पा डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बेल्लारी को भाजपा का गढ़ माना जाता है। जामखंडी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस आगे है। शिमोगा सीट पर भाजपा को बढ़त है। यहां से येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र प्रत्याशी हैं।
वहीं, रामनगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता साढ़े छह लाख से ज्यादा वोटों आगे चल रही हैं। मांड्या लोकसभा सीट पर भी जेडीएस आगे है। 3 लोकसभा सीटों बेल्लारी, शिमोगा, मांड्या और दो विधानसभा सीटें जामखंडी और रामनगर हैं। पांचों सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था।
| सीट का नाम | भाजपा प्रत्याशी | कांग्रेस/जेडीएस प्रत्याशी | पूर्व विजेता दल |
| शिमोगा (लोकसभा) | बीवाई राघवेंद्र | एस मधु बंगारप्पा | भाजपा |
| बेल्लारी (लोकसभा) | जे शांता | वीएस उगरप्पा | भाजपा |
| मांड्या (लोकसभा) | डीआर सिद्धरमैया | एलआर शिवरामे | जेडीएस |
| जामखंडी (विधानसभा) | श्रीकांत सुबराव कुलकर्णी | आनंद सिद्धू न्यामगौड़ा | कांग्रेस |
| रामनगर (विधानसभा) | एल चंद्रशेखर | अनीता कुमारस्वामी |







