LIVE: बेल्लारी समेत 4 सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस आगे, सिर्फ एक सीट पर भाजपा को बढ़त

06 11 2018 anitha raghvendra 18613249 93631682

बेंगलुरु. कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। ताजा रुझानों में बेल्लारी में कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उगरप्पा डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बेल्लारी को भाजपा का गढ़ माना जाता है। जामखंडी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस आगे है। शिमोगा सीट पर भाजपा को बढ़त है। यहां से येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र प्रत्याशी हैं।

वहीं, रामनगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता साढ़े छह लाख से ज्यादा वोटों आगे चल रही हैं। मांड्या लोकसभा सीट पर भी जेडीएस आगे है। 3 लोकसभा सीटों बेल्लारी, शिमोगा, मांड्या और दो विधानसभा सीटें जामखंडी और रामनगर हैं। पांचों सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था।

 

सीट का नामभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस/जेडीएस प्रत्याशीपूर्व विजेता दल
शिमोगा (लोकसभा)बीवाई राघवेंद्रएस मधु बंगारप्पाभाजपा
बेल्लारी (लोकसभा)जे शांतावीएस उगरप्पाभाजपा
मांड्या (लोकसभा)डीआर सिद्धरमैयाएलआर शिवरामेजेडीएस
जामखंडी (विधानसभा)श्रीकांत सुबराव कुलकर्णीआनंद सिद्धू न्यामगौड़ाकांग्रेस
रामनगर (विधानसभा)एल चंद्रशेखरअनीता कुमारस्वामी