FEATUREDराष्ट्रीय

आज भी कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिये रेट

व्यापार। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। आज भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
09 48 238241840petrol1 ll

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42  रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 83.92 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 80.33 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 77.24 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 77.08 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 81.46 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

शहर  पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली78.4273.07
हिमाचल प्रदेश77.0870.78
मुंबई83.9276.57
कोलकाता80.3374.93
चेन्नई81.4677.24

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 76.57 रुपए, कोलकाता में 74.93  रुपए, हरियाणा में 71.98 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 70.78 रुपए और चेन्नई में 77.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Leave a Reply

Back to top button