Live उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम 2017: मथुरा में बना बीजेपी का मेयर, मेयर की 14 सीटों पर बीजेपी, 2 पर बीएसपी आगे

bjp
12:02 pm (IST)

वाराणसी गंगापुर नगर पंचायत के वार्ड नं. 10 से निर्दलीय गीता यादव विजयी.

 

12:02 pm (IST)

अयोध्या नगर निगम (8वां राउंड)- भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय सपा के गुलशन बिंदु से 2377 वोट से आगे.

 

12:02 pm (IST)

सहारनपुर मेयर 12 वां राउंड: बीजेपी 16940 वोटों से आगे. बीएसपी 54936, कांग्रेस 23530, बीजेपी 71876.

 

12:01 pm (IST)

लखनऊ आचार्य नरेंद्र देव वार्ड से सपा के राजा चुनाव जीते. लखनऊ जोन 1, लालकुआं वार्ड 24 से बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार तिवारी 102 वोट से जीते.

 

11:59 am (IST)

वाराणसी: गंगापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सेठ 1862 वोट पाकर बिजयी. अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय बहादुर को हराकर हुए विजयी.

 

11:58 am (IST)

नगर पंचायत स्वामी बाग आगरा में निर्दलीय संजय कपूर विजयी.

 

11:58 am (IST)

इलाहाबाद नगर निगम वार्ड नम्बर 39 भाजपा प्रत्याशी शिवांगी मिश्रा विजयी.

 

11:58 am (IST)

लखनऊ अपडेटलखनऊ नगर निगम के 396 बूथ की हुई मतगणना: बीजेपी की संयुक्ता भाटिया 30483 वोटो से आगे. बीजेपी की संयुक्ता भाटिया को मिले 76841 वोट. सपा की मीरा वर्धन को मिले 46358 वोट. कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी को मिले  21023 वोट. बसपा प्रत्याशी बुलबुल गोड़ियाल को मिले 16255 वोट.

 

11:47 am (IST)

अयोध्या नगर निगम: सातवें राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय सपा की गुलशन बिंदु से 1901 वोट से आगे.

 

11:46 am (IST)

आगरा: तीसरे चक्र की मतगणना पूरी. बसपा के दिगम्बर सिंह धाकरे 12879 मतों से आगे. भाजपा के नवीन जैन दूसरे स्थान पर.

 

11:43 am (IST)

मुरादाबाद निकाय चुनाव में मेयर परिणाम की गिनती (राउंड 10): हाजी यूसुफ अंसारी- सपा 16912 रिज़वान क़ुरैशी- हाथ 11934, लाखन सैनी- हाथी 25865, विनोद अग्रवाल- फूल 54251

इसे भी पढ़ें-  MP Board Exam: परीक्षाओं की रेस में फंसा 50% सिलेबस, प्री-बोर्ड के बाद मिलेंगे महज 20 दिन; कैसे होगी 10वीं-12वीं की फाइनल तैयारी?

 

11:43 am (IST)
मुथरा में बीजेपी की जीत
मथुरा में बीजेपी जीती. मुकेश आर्यबंधु ने कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ. कई राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी रहे आगे.

 

11:43 am (IST)

लखीमपुर: धौरहरा में कांग्रेस की सना खान बीजेपी प्रत्याशी को पछाड़ आगे हुईं. मैलानी में सपा के जगदीश आगे. लखीमपुर बीएसपी रमा मोहन बाजपेई आगे. गोला में निर्दलीय मीनाक्षी अग्रवाल आगे. सिंगाही में सपा के मोहम्मद कय्यूम आगे.

 

11:42 am (IST)

मीर्जापुर: अहरौरा नगर पालिका  वार्ड संख्या 11 से बसपा के शकील अहमद 72 वोट से जीते. वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय सिद्धार्थ सिंह 85 मतो से जीते

 

11:42 am (IST)

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत कम्पिल से बार्ड न 2 किरन निर्दलीय सभासद विजयी.

 

11:42 am (IST)

रामपुर: तकस्वार नगर पालिका निर्दलीय रेशमा परवीन आगे. टांडा नगर पालिका निर्दलीय मेहनाज़ जहां आगे रामपुर नगर पालिका से सपा की फात्मा अज़हर भाजपा की दीप गुप्ता से आगे.

बिलासपुर नगर पालिका से सपा के मोहम्मद हसन भाजपा के प्रमोद जोहरी से आगे. मिलक नगर पालिका से सपा की केतकी गंगवार भाजपा की दीक्षा गंगवार से आगे. शाहबाद नगर पंचायत
से सपा की शमा परवीन आगे . मसवासी नगर पंचायत से सपा के मुल्ला मोहम्मद अहमद आगे. केमरी नगर पंचायत से भाजपा की नजमा बेगम आगे

 

11:34 am (IST)

महराजगंज: नौतनवा नगरपालिका से 1367 वोट से निर्दल प्रत्याशी सपा से आगे. सोनौली नगरपंचायत से 71 वोट से निर्दल प्रत्याशी बसपा से आगे. सिसवा नगर पंचायत से बीएसपी 412 वोट से बीजेपी से आगे. निचलौल नगर पंचायत से कांग्रेस 140 वोट से सपा से आगे. घुघली नगर पंचायत से निर्दल 4 वोट से बीजेपी से आगे. महराजगंज नगरपालिका से बसपा 463 वोट से बीजेपी से आगे. महोबा: चरखारी में सभासद पद सपा प्रत्याशी रईश 1 मत से विजयी.

इसे भी पढ़ें-  लैपटॉप पर चलाते हैं WhatsApp Web? गृह मंत्रालय की साइबर विंग ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी, हैकिंग और डेटा चोरी का मंडरा रहा है खतरा

 

11:33 am (IST)

कुशीनगर: नगर पालिका परिषद पडरौना-भाजपा आगे, नगर पालिका परिषद कुशीनगर बसपा आगे, नगर पालिका परिषद हाटा सपा आगे, नगर पंचायत सेवरही भाजपा आगे, नगर पंचायत खड्डा भाजपा आगे, नगर पंचायत रामकोला सपा आगे, नगर पंचायत कप्तानगंज निर्दल प्रत्याशी नासिर आगे.

 

11:31 am (IST)

मेयर की 14 सीटों पर बीजेपी, 2 पर बीएसपी आगे

 

11:30 am (IST)

वाराणसी मेयर के लिये 7वें चक्र में भी बीजेपी की बढ़त बरक़रार. बीजेपी की मृदुला जयसवाल सपा की साधना गुप्ता से 23663 वोट से आगे.

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श