Site icon Yashbharat.com

कानून के रखवाले ने किया कानून का सौदा! CO ऑफिस में लेते पकड़े गए रिश्वत

कानून के रखवाले ने किया कानून का सौदा! CO ऑफिस में लेते पकड़े गए रिश्वत। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने झारखंड के पलामू जिले के नावा बाजार के अंचलाधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार को 30 हजार की घूस (30 thousand bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CO ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने ऑफिस में ही 30 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने एसीबी को बताया कि मैंने अपनी पत्नी रीना देवी के नाम 05 डिसमिल जमीन खरीदी है। इसी के साथ मेरे दोस्त प्रदीप ठाकुर ने भी अपनी पत्नी के नाम पर चार डिसमिल जमीन खरीदी थी। दोनों जमीन की रजिस्ट्री के बाद जमीन के म्यूटेशन के लिए नावा बाजार अंचल के सीओ शैलेश कुमार के पास आवेदन दिया गया था। म्यूटेशन कराने के नाम पर सीओ शैलेश ने 30 हजार की रिश्वत की डिमांड की। शिकायतकर्ता बिना रिश्वत दिए ही काम करवाना चाहता था। इसलिए उसने रिश्वतखोरी की शिकायत एसीबी टीम से की थी।

सीओ को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने अरेस्ट किया

इसके बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच कराई, जिसमें शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए पाए. एसीबी टीम ने रणनीति तैयार कर आरोपी सीओ को रंगे हाथ 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसकी के दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। सीओकी गिरफ्तारी के दौरान दफ्तर में हड़कंप मच गया था। बता दें कि झारखंड में सीओ के द्वारा रिश्वत लेने की यहां कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भ्रष्टाचार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कानून के रखवाले ने किया कानून का सौदा! CO ऑफिस में लेते पकड़े गए रिश्वत

कानून के रखवाले ने किया कानून का सौदा! CO ऑफिस में लेते पकड़े गए रिश्वत
Exit mobile version