Ladli Laxmi Yojna: भांजे-भांजियों के लिए मामा खोल रहे 33 New CM Rice School, Ladli Behna को मिलेगा सस्ती बिजली बिजली, जानिए सीएम शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले सस्ती बिजली बिजली, जानिए सीएम शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले, कैबिनेट बैठक में कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों को 24 हजार करोड़ रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2023-24 के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित की गई दर से कम पर सरकार उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है।
दीनदयाल रसोई योजना के साथ अब मामा की थाली नाम जोड़ा जाएगा
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली दीनदयाल रसोई योजना के साथ अब मामा की थाली नाम जोड़ा जाएगा।
कैबिनेट बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के साथ नगरपालिका स्तर तक दीनदयाल रसोई योजना संचालित की जाएगी। इसमें खाना खाने वालों से 10 रुपये के स्थान पर पांच रुपये ही लिए जाएंगे। योजना के नाम के साथ मामा की थाली भी जोड़ा जाएगा।
प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय
प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया। प्रत्येक महाविद्यालय में 100-100 सीट एमबीबीएस की रहेंगी। इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। भाजपा की सरकार आने से पहले प्रदेश में कुल पांच मेडिकल कालेज हुआ करते थे। केबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की जो खरीद हुई है, उस पर मंडी शुल्क और निराश्रित शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह प्रति 100 रुपये की खरीदी पर एक रुपये 70 पैसे शुल्क लगता है।
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली
कैबिनेट बैठक में कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों को 24 हजार करोड़ रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2023-24 के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित की गई दर से कम पर सरकार उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है। इस अंतर की राशि को अनुदान के रूप में विद्युत वितरण कंपनियों को दिया जाएगा। इसमें 18 हजार करोड़ रुपये का अनुदान किसानों को सस्ती दर पर दी जाने वाली बिजली के लिए है।
190 करोड और 33 सीएम राइज स्कूल
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चौथे चरण के लिए नगरीय निकायों को 1700 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही सीप कांप्लेक्स सिंचाई परियोजना के दूसरे चरण के लिए 190 करोड और 33 सीएम राइज स्कूल बनाने के लिए राशि स्वीकृत दी गई। वहीं, भोज वेटलैंड की भूमि पर्यावरण वानिकी मंडल भोपाल को हस्तांतरित करने का निर्णय भी लिया गया।
आर्थिक सहायता देने के नियमों में संशोधन का निर्णय
कैबिनेट बैठक में केले की फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता देने के नियमों में संशोधन का निर्णय लिया गया है। अब 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर एक लाख रुपये के स्थान पर दो लाख की सहायता किसानों को मिलेगी। वहीं, 33 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने पर 27 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के स्थान पर 54 हजार और 25 से 33 प्रतिशत तक क्षति होने पर 15 हजार रुपये के स्थान पर 30 हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी।
हम नंबर एक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कई चीजों में हम नंबर एक हैं। पहले हमने स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार लिया और अब मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। हम पहले स्थान पर आए हैं। बढ़ती हुई सिंचाई की क्षमता, पानी की एक बूंद का हम बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं, हम इसके प्रयास कर रहे हैं। हम कैनाल इरीगेशन के साथ प्रेसराइज्ड पाइप से सिंचाई की परियोजना बनाएंगे क्योंकि उतने ही पानी में लगभग पौने दोगुना सिंचाई हो जाती है।
Related Articles
-
आपदा मित्रों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव का दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण,डीएफओ कार्यालय परिसर में अग्निशमन विभाग ने फायर एक्सटिंग्विशर, होज पाइप संचालन और राहत-बचाव की तकनीकों का कराया प्रदर्शन -
जर्जर भवनों पर निगम की सख्त कार्रवाई जारी, वर्षा ऋतु में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,रघुनाथ गंज वार्ड के जोखिमपूर्ण भवन को सुरक्षा प्रबंधों के बीच किया गया डिस्मेंटल -
मात्र दो दिवस शेष, 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा कर पाएं 5 प्रतिशत अग्रिम छूट,अंतिम समय का इंतजार न करें, अभी जमा करें कर,नगर विकास में बनें सहभागी -
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं से सजेंगे निगम विद्यालय: महापौर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर दिया विशेष बल -
Bhopal Farmer Protest: भोपाल की सड़कों पर उग्र हुए किसान, बैरिकेड्स तोड़े, सीएम आवास घेरने की कोशिश; सीएम मोहन यादव बोले- ‘बातचीत से निकालेंगे हल’ -
Jabalpur Bar Association Election Result: जबलपुर जिला बार एसोसिएशन में फिर मनीष मिश्रा का जलवा-दोबारा चुने गए अध्यक्ष, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा कोर्ट परिसर -
सायना में बिखरे कविता के रंग,ओज, श्रृंगार, हास्य और देषभक्ति की कविताओं ने बाँधा समाऺ -
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यानमाला आयोजित -
महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व पर गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ स्मरण,कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तहत आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम -
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था की त्रिवेणी बना दद्दा धाम, उमड़ा आस्था का जनसैलाब, समाधि स्थल पर दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता -
आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल काम करने वालों पर नगर निगम का एक्शन, 30 जुलाई से दुकानें सील करने की तैयारी -
ना सड़क है, ना स्कूल भवन- सतना में 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र, प्रशासन के आश्वासन पर टूटा अनशन -
डेंगू नियंत्रण हेतु नगर निगम कटनी के साथ अन्तरविभागीय बैठक सम्पन्न,लार्वा पाए जाने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही -
गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आश्रमों और मंदिरों में गूंजे गुरु वंदना के स्वर, धार्मिक स्थलों पर दिनभर चले गुरु पूजन, प्रवचन, भजन-कीर्तन व भंडारे -
बरही में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मचाई तबाही, बाइक, स्कूटी, कार और ठेले को रौंदा, लोग भागकर बचाए जान -
जगत जननी मां शेरांवाली श्री राम दरबार का वार्षिक उत्सव संपन्न -
तेंदूखेड़ा-तारादेही में दो बार हिली धरती- पलंग से गिरे लोग, आधी रात को दहशत में घरों से बाहर निकले ग्रामीण -
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विविध कार्यक्रम आयोजित -
कटनी में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प -
Gwalior Zoo News: ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा के नन्हें शावकों के लिए अभी और इंतजार; उमस और गर्मी बनी बाधा
