Site icon Yashbharat.com

एम्बुलेंस ड्रायवर की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी कुठला पुलिस की गिरफ्त में

IMG 20250529 WA0041 scaled

एम्बुलेंस ड्रायवर की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा०पु० से०) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को एम्बूलेंस ड्रायवर की हत्या करने वाले आरोपी को ज्ञात कर पकड़ने में सफलता हाथ लगी है कुठला पुलिस द्वारा चन्द घण्टो में ही हत्याकाण्ड का खुलासा किया है।

घटना 27 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत कटनी मैहर हाईवे पर मोहन नगर तिराहा के पास आनंद धर्म कोटा के सामने मेन रोड के किनारे झुकेही में एम्बूलेंस में एक व्यक्ति का शव मिला जहाँ मौके पर सूचनाकर्ता विशाल बाल्मिक निवासी मेडिकल कालेज थाना गढ़ा जिला जबलपुर द्वारा सूचना दी गई कि मृतक अजय चौधरी राजेश चौधरी उम्र 25 साल निवासी ग्राम लम्हेटा थाना भेड़ाघाट जिला जबलपुर का दिनांक 26 को सरदार सिंह का शव मेडिकल कॉलेज जबलपुर से लेकर ग्राम मल्हान मैहर पहुँचाने गया था। वापसी पर एम्बूलेंस मोहन नगर में आनंद धर्मकांटा के सामने रोड के किनारे खड़ी है, ड्रायवर अजय चौधरी एम्बुलेंस की सीट के बीच पीछे पड़ा है आवाज देने पर उठ नहीं रहा है जिसके गले मे गमछा बंधा है गमछे का एक छोर स्टेयरिंग पर बंधा है जिससे एम्बुलेंस के ड्राईवर अजय चौधरी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल मौके में पहुँचकर स्थल निरीक्षण बाद वरिष्ट अधिकारियों को सूचित कर समुचित मार्गदर्शन प्राप्त किया व मर्ग पंजीबद्ध कर जाँच की गई दौरान जाँच के पुलिस एवं फारेंसिक टीम पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं घटनास्थल के निरीक्षण आदि से पाया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा एम्बूलेंस ड्रायवर अजय चौधरी की गले में गमछा का फंदा लगाकर हत्या की गई है, अजय चौधरी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसके पश्चात कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के द्वारा सुसंगत धाराओं में हत्या का अपराध दर्ज कर अनुसंधान कार्यवाही करते हुये अपनी टीम के साथ संदहियों से पूछताछ की जाकर मुखबिरों का जाल बिछाया गया जिसमें यह प्रकाश में आया कि एम्बूलेंस ड्रायवर के साथ ग्राम शिवपुरी थाना रीठी निवासी शिवेन्द्र सिंह वापसी के समय एम्बूलेंस ड्रायवर के साथ आया था, जिसका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया व सकूनत से गायब हो गया था जिसके कारण शिवेन्द्र सिंह के ऊपर संदेह गहराया और पुलिस द्वारा उसकी तलाश गई जो दिनांक 29 को रात्रि 2 . बजे ग्राम महगवा से दस्तयाब हुआ जो पूछताछ के दौरान संदेही शिवेन्द्र उर्फ सहरूख पिता जहांन सिंह गोंड़ उम्र 21 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना रीठी ने बताया कि इसकी चचेरी बहिन के ससुर सरदार सिंह का रोड एक्सीडेन्ट में मृत्यु हो गई थी जिनके शब को मेडीकल कालेज जबलपुर से उनके गृह ग्राम मल्हान पिपरिया मैहर एम्बुलेंस नम्बर MP20 BA6736 से बुक करके 7200 रूपये में ले जा रहे थे शव के साथ मैं और शैलेन्द्र, एम्बुलेंस का चालक अजय चौधरी था दिनांक 26/05/2025 को रात्रि करीब 10 बजे ग्राम मल्हान पिपरिया पहुंचेथे जहाँ पर ड्रायवर के साथ पैमेन्ट को लेकर तकरार हुई थी जिसके बाद शैलेन्द्र वही रूक गया था शिवेन्द्र ड्रायवर के साथ उसी एम्बुलेंस में बैठकर कटनी आ रहा था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे अमदरा टोल नाके के पहले रोड किनारे की कलारी (शराब दुकान) से अपने और ड्रायवर अजय चौधरी के लिए शराब खरीदी दोनो शराब पिये और वही पर रुके रहे जिसके बाद फिर से वहाँ से अजय और मैं गाड़ी से चल दिये और चलकर अमदरा कलारी (शराब दुकान) गये और वहाँ पर भी शराब खरीदकर पिये फिर चलकर झुकेही बागेश्वर ढाबा मे नहर के पास रूके वहां पर में करीब डेढ पाव शराब गाड़ी में बैठकर पिया आधा पाव शराब जो बचा था उसे गाड़ी में ही रख दिये थे। ढाबा के बगल मे स्टेपनी चैन्ज कराये थे पंचर नहीं बनवाये थे, थोड़ा सा आगे चले तो अजय बोला गाड़ी में पेट्रोल नहीं है और गाडी को रोड़ के किनारे खड़ा कर दिया और मुझे पेट्रोल लेने के लिए भेज दिया मैं पहले झुकेही बस्ती गया जहाँ पेट्रोल पम्प मिला तो फिर मुझे अजय ने कटनी तरफ की रोड़ में भेजा काफी दूर बाद एक पेट्रोल पम्प मिला जहाँ मैंने एक बाटल पेट्रोल खरीदकर आया व गाड़ी में डाला फिर मेरे को अजय ने पानी लाने को कहा तो मैने मना कर दिया क्योकि मैं परेशान हो गया था तब मैने अजय को कहा कि अब चलो मेरे को कटनी पहुंचाओ तब वह मुझे गाली देने लगा और विवाद करने लगा बोला कि मैं नहीं जाऊगा फिर दोनो एम्बुलेन्स की लम्बी वाली सीट मे अलग अलग लेट गये मगर अजय मुझे गाली दिये जा रहा था तब मैंने गुस्से से उसका गम्छा लेकर सरफूदी फंदा बनाकर उसके गले में फंसाकर खीच दिया वह कुछ बोल नहीं पाया केवल तड़पता रहा और गमछे का दूसरा सिरा स्टेरिंग में खीचकर बांध दिया था जिससे उसका तड़पना कम हो गया था थोड़ा थोड़ा हाथ पाव हिला रहा था थोडी देर में ही अजय शांत हो गया तब मैने उसका मोबाईल और जेब में रखे पर्स को निकालकर वहां से पैदल शाहनगर रोड में गया और वहां से नहर की मेड पकड़कर पैदल आया रास्ते मे अजय का मोबाईल व पर्स झाड़ियो में छिपा दिया। पर्स में रूपये 4500 थे जिन्हे मैंने ले लिया था और फिर पैदल चलकर वे साईड होटल के पेट्रोल पम्प के पास तक आया वहां से आटो मिल गयी जिसमे बैठकर बस स्टेण्ड कटनी आ गया था उस समय उजाला हो गया था। वहां से विकाश गुप्ता की अस्पताल गया जहां मेरा जीजा और बडे पापा भर्ती है उनसे मिला फिर वहां से मोटर साईकल से मैं चचेरे भाई भान सिंह के साथ अपने गांव चला गया और वहां से मूंग के खेत मे बनी मडईया मे जाकर छिपकर सो गया और मोबाईल बंद कर लिया। जप्त सामग्री आरोपी शिवन्द्र सिंह ने मृतक अजय चौधरी के पास से लिये हुए 4500 रुपये मैसे 2000 रुपये बरामद कराया साथ ही मोहननगर टिकरवारा नहर के किनारे की झाड़ी के बीच से मृतक के पर्स निकालकर पेश किया जिसमें मृतक अजय चौधरी का आधार कार्ड व एम्बूलेंस सेवा का विजिटिंग कार्ड पाया गया।

आरोपी-शिवेन्द्र सिंह उर्फ सहरूख पिता जहांन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी थाना रीठी जिला कटनी उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका-निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक के के सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, केशव मिश्रा, नन्दकिशोर अहिरवार, भगवत चौधरी, प्रशान्त विश्वकर्मा (सायबर सेल), आरक्षक सतेन्द्र सिंह, शिशिर पाण्डेय, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, अजय पाठक एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Exit mobile version