Saturday, May 2, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Kumbh 2021: महाकुंभ से पहले हरिद्वार और ऋषिकेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

Kumbh 2021: उत्तराखंड में हाल ही में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि के साथ कई पर्यटकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है।

इसी बीच विशेषज्ञों ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों के रूप में उभर रहे हैं। इस बात के चिंतित होटल मालिकों ने प्रदेश सरकार से मेहमानों की रैंडम टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार ऋषिकेश के ताज फाइव-स्टार होटल में 76 कोरोना के मरीज मिलने के बाद होटल को सैनिटाइज करने के लिए तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है।

इससे पहले, ऋषिकेश में ही गुजरात से आए 50 सदस्यीय ग्रुप के 22 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसके अलावा, एक योग रिसॉर्ट के 11 कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव