FEATUREDLatestराष्ट्रीय

केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, LG को सौंपी चिट्ठी

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा. सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर काबिज हो चुकी हैं.

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम