katniमध्यप्रदेश

कटनी की बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा को राष्ट्रपति के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि

कटनी की बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा को राष्ट्रपति के हाथों मिली पीएचडी की उपाध

कटनी। कटनी की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने डॉ. अनमोल सचदेवा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में उपाधि प्राप्त करना डॉ. अनमोल सचदेवा के लिए गौरव का क्षण रहा।

डॉ. अनमोल सचदेवा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं कटनी जिले के नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Back to top button