Site icon Yashbharat.com

katni-Rithi News: शराब बनाने शासकीय शौचालयों में छुपाकर रखा था 200 किलो महुआ लाहन

jail andhra

कटनी/रीठी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में इन दिनों जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही। इसी कड़ी में गतदिवस रीठी थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा बांधा पंचायत के ग्राम ललितपुर में छापा मार कर अवैध शराब बनाने के लिए छुपा कर रखा गया लगभग 200 किलो महुआ लाहन जप्त करते हुए उसे नष्ट कराया है।

थाना प्रभारी को मुखबिर के जरिये यह खबर मिली थी कि ललितपुर क्षेत्र के शासकीय शौचालयों में पारधी समुदाय के किसी व्यक्ति द्वारा महुआ लाहन छुपाकर रखा गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जब ग्राम के तालाब के पास पंचायत द्वारा बनाये गए सार्वजनिक शौचालय की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में महुआ लाहन रखा हुआ मिला। जिसे सड़ाकर अवैध शराब बनाने की मंशा से रखा गया था। पुलिस ने महुआ लाहन नष्ट कराते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Exit mobile version