Katni Rain Update रंगनाथ मंदिर के पास स्थित रेल पुल पर भी पानी भरा, साउथ स्टेशन आने जाने वाले लोग ध्यान दें
Katni Rain रंगनाथ मंदिर के पास स्थित रेल पुल पर भी पानी भरा, साउथ स्टेशन आने जाने वाले लोग ध्यान दें
Yashbharat.com Katni Rain Update कटनी लगातार बारिश की वज़ह से मिशन चौक से सीधे कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग पर कटनी साउथ स्टेशन के ठीक सामने श्री रंगनाथ मंदिर के पास स्थित रेल पुल पर भी पानी भर गया है।
गायत्री नगर, बाबा घाट होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग में भी गायत्री नगर रेल पुल में पानी भरने के कारण यहां से भी आवागमन बंद है, खिरहनी ओवर ब्रिज से होकर गायत्री नगर रेल पुल की समस्या निपटा भी ले तो बाबा घाट से मंगलनगर होते हुए साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग रेल्वे के ग्रेड सेपरेटर निर्माण की वज़ह से बंद है।
इसलिए nkj की ओर से कटनी साउथ स्टेशन जाने वाले लोग बाबा घाट के पास पुल के उसी पार से मूँगाबाई कालोनी, छ्परवाह, मंगलनगर होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग का उपयोग करे।वजबकि शहर के लोग मिशन चौक रेल फ्लाई ओवर, भट्टा मोहल्ला, जयहिंद चौक, लखेरा, आयुध निर्माणी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन आए।