Site icon Yashbharat.com

कटनी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब और हथियार के खिलाफ अभियान, 10 गिरफ्तार

As per the data shared by the Pune City Police th 1737661664537

कटनी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब और हथियार के खिलाफ अभियान, 10 गिरफ्ता

​कटनी | जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी, सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 मामले दर्ज किए हैं।

​बड़वारा: लैट्रिन रूम में छिपाकर रखी थी 75,000 की शराब
​सबसे बड़ी कार्रवाई बड़वारा पुलिस द्वारा की गई। ग्राम बछौली में एक मकान के पीछे बने लैट्रिन रूम में दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। यहाँ से 11 कार्टून देशी प्लेन और 4 कार्टून मसाला शराब (कुल 750 पाव, 135 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये है। मामले में जबलपुर निवासी अतुल मेहरा और स्थानीय निवासी गुड्डू राय को आरोपी बनाया गया है।

​सार्वजनिक स्थलों पर छलक रहे थे जाम, पुलिस ने दबोचा
​एन.के.जे. और बाकल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसा।
​एन.के.जे. क्षेत्र: दुर्गाचौक आम रोड पर सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए नीतीश कुमार कोल और कोसल जायसवाल को पकड़ा गया।
​बाकल क्षेत्र: रेंज तिराहा और अंडा ठेला के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंदन पटेल, अभिषेक रजक, हेमंत कुमार जैन और दुर्गेश झारिया को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा। इनके पास से डिस्पोजल गिलास और बची हुई शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

अवैध शराब बिक्री और हथियार पर भी कार्रवाई
​रंगनाथ नगर: पुलिस ने गड्डा टोला और नैंसी स्कूल के पीछे कार्रवाई कर सुखलाल कोल और कुलदीप बर्मन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमशः 18 पाव और 20 पाव देशी शराब जब्त की गई।
​रीठी: ग्राम सुगमा में पुलिस ने जीवनदास उर्फ जिन्ना यादव को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके पास से एक धारदार लोहे का बका बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version