Latest

कटनी जिले का प्रदेश में बजा डंका: मकान सूचीकरण में मिला टॉप-6 जिलों में स्थान, 96.67% कार्य पूरा; संयुक्त संचालक ने थपथपाई पीठ

कटनी जिले का प्रदेश में बजा डंका: मकान सूचीकरण में मिला टॉप-6 जिलों में स्थान, 96.67% कार्य पूरा; संयुक्त संचालक ने थपथपाई पीठ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों में कटनी जिले ने मध्य प्रदेश में एक मिसाल पेश की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में जिले ने मकान सूचीकरण (House Listing Block) कार्य में 96.67 फीसदी प्रगति हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही कटनी प्रदेश के उन शीर्ष 6 अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है, जहाँ जनगणना का कार्य सबसे तेज और गुणवत्तापूर्ण चल रहा है।

कटनी: पशुपालकों के लिए वरदान बनी ‘क्षीर धारा ग्राम योजना’, बहोरीबंद में संगोष्ठी; उन्नत किसान ने बताया- ‘शहतूत के पत्तों’ से कैसे बढ़ाएं दूध

कटनी जिले का प्रदेश में बजा डंका: मकान सूचीकरण में मिला टॉप-6 जिलों में स्थान, 96.67% कार्य पूरा; संयुक्त संचालक ने थपथपाई पीठ

संयुक्त संचालक ने किया मैदानी निरीक्षण

जिले में चल रहे इस कार्य की समीक्षा और गुणवत्ता जांचने के लिए बुधवार को जनगणना निदेशालय भोपाल के संयुक्त संचालक श्री जय सहदादपुरी कटनी पहुंचे। उन्होंने न केवल फाइलों में काम देखा, बल्कि मैदानी स्तर पर जाकर हकीकत का जायजा भी लिया।

  • घर-घर पहुंचे अधिकारी: संयुक्त संचालक ने कटनी ग्रामीण के ग्राम तखला, कछगवां और शहरी क्षेत्र के कैलवारा का दौरा किया। यहाँ उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ मिलकर स्वयं घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही डेटा प्रविष्टि का बारीकी से निरीक्षण किया।

  • तकनीकी समस्याओं का समाधान: भ्रमण के बाद संयुक्त तहसील भवन में प्रगणकों की बैठक ली गई, जहाँ मैदानी कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों का तुरंत निराकरण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन

अपने प्रवास के दौरान श्री सहदादपुरी ने जिले के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे और एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी शामिल रहे। चर्चा के दौरान जिले में जनगणना कार्य की निरंतरता और मैदानी क्रियान्वयन की सराहना की गई।

उपलब्धि के पीछे का कारण

कटनी जिले की इस सफलता के पीछे कलेक्टर द्वारा समय-सीमा (TL) बैठकों में की जाने वाली नियमित समीक्षा मुख्य कारण मानी जा रही है। डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग और प्रगणकों की मुस्तैदी ने कटनी को प्रदेश की सूची में ऊपर रखा है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि