Site icon Yashbharat.com

Katni Crime जंगल के नाले में युवती का शव मिलने से हड़कंप, हत्या का मामला प्रतीत, जांच में जुटी पुलिस

wp 1695925085835

Katni Crime जंगल के नाले में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की शिनाख्त हो चुकी है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बरेली के जंगल में बने नाले में एक युवती की लाश मिलने की खबर लगते ही सनसनी फैल गई। SDOP अखिलेश गौर सहित ढीमरखेड़ा और उमरियापान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवती की लाश को उमरियापान अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने मीडिया को बताया कि रामपुर बरेली से लगे बांध मोड़ के अंदर जंगल में एक युवती की लाश मिली है।जिसकी पहचान रामपुर बरेली निवासी काजल कोल ( 21) के रूप में हुई।युवती 24 सितंबर की शाम को घर से निकली थी। जो दुबारा घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने 26 सितंबर को पुलिस थाना पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

गुरुवार को जब कुछ लोग जंगल लकड़ियां बीनने गए थे जिन्होंने बदबू आने पर देखा तो जंगल के बरसाती नाले में एक महिला की लाश पड़ी हुई थी पुलिस का कहना है कि लाश बीते तीन से चार दिन पुरानी है।  जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के ऊपर तरफ पत्थरों में खून लगा हुआ मिला। युवती के कपड़े, चप्पलें, क्लेचर और चूड़ियां भी अलग अलग स्थानों पर बिखरी पड़ी मिली। जिनको पुलिस ने जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और संदेहियों के बारे में सुराग ढूढने शुरू कर दी है

Exit mobile version