Site icon Yashbharat.com

Katni Corona Daily Update: 24 घंटे में मिले 227 पॉजीटिव केस 4 हजार के पार पहुंचा कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। कोरोना संक्रमण से जिले में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है।

ऐसा कोई दिन नहीं जाता, तब बड़ी संख्या में पॉजीटिव मरीज नहीं मिलते हों।

मेडिकल कॉलेज जबलपुर और रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में हर दिन करीब दो सौ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शहर के साथ ही अब ग्रामीण इलाके भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए है।

रीठी तहसील के बाद अब औद्यागिक नगरी कैमोर पर कोरोना संकट मंडरा रहा है। यहां करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़कम्प मचा हुआ है।

संक्रमण लगातार बढऩे के बाद इलाज के समुचित इंतजाम नहीं होने से लोगों में घबराहट देखी जा रही है।

आलम यह है कि जिला चिकित्सालय में जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है तो वहीं निजी अस्पतालों में बेड फुल होने के कारण मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है।

दिनोंदिन खराब होती स्थितियों के बीच हर दिन मिलने वाली संक्रमित मरीजों की लिस्ट से शहर में हड़कम्प देखा जा रहा है।

बीते 24 घंटे में दो सैकड़ा से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से कल शाम मिली रिपोर्ट में 187 और आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 40 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।इस तरह कुल 227 लोग पॉजीटिव मिले हैं।

अब तक चार हजार से ज्यादा संक्रमित

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर गई है। इसमे अकेले अपै्रल के महीने में मिले 15 सौ से ज्यादा मरीज शामिल है। बताया जाता है कि 1238 एक्टिव केस हैं। 135 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करत हुए उपचार किया जा रहा है, जबकि 1103 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 95684 लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी है, इसमे 89899 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव और 4104 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version