Site icon Yashbharat.com

चैत्र नवरात्र पर 22 मार्च को कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी करेगी भव्य श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन, आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में होगा कार्यक्रम

IMG 20260317 WA0018

चैत्र नवरात्र पर 22 मार्च को कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी करेगी भव्य श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन, आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में होगा कार्यक्र

कटनी-चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज सेवा के लिए अपना विशेष योगदान देने वाली कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आगामी 22 मार्च को संत नगर स्थित आई फिट स्पोर्ट्स टर्फ में होगा। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टीनू सचदेवा, महिला विंग अध्यक्ष मंजू शर्मा, रौनक खंडेलवाल, दयाल पोपटनी, अखिलेश पुरवार, लव सचदेवा सहित एसोशिएशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्त जिले वासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा की आयोजित होने जा रहे हैं श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान में श्री बजरंग बाल रामायण समाज कटनी के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह अनुष्ठान 22 मार्च 2026 रविवार को सायं 4 से 7 बजे तक चलेगा। संगठन के द्वारा आयोजन को लेकर समस्त तैयारी की गई है। यह एक ऐसा अवसर होगा जब एक साथ हजारों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे

Exit mobile version