Thursday, May 21, 2026
katni

Katni : हाईवे पर ट्रक का तांडव,दो की मौत, कई घायल

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर कटनी सतना मार्ग पर ग्राम घुनवारा के पास सोमवार की दोपहर बेलगाम रफ्तार से भाग रहे एक ट्रक ने पहले एक दुकान में सीधी ठोकर मारकर दो लोगों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद तांडव मचाते हुए सामने से आ रही बोलेरो को सीधी ठोकर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एमपी 90 एचएच 0816 कल दोपहर तेज रफ्तार से भाग रहा था, इसी दौरान ट्रक चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को सीधी ठोकर मार दी। इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भागने के चक्कर में ट्रक ने सामने से आ रही कार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसमे सवार एक महिला की मौत हो गई।
कार में ठोकर मारने के बाद ट्रक ने सड़क के किनारे बनी गुमटी में ठोकर मार दी। हादसे में गुमटी मालिक शिवचरण सेन, विकास साहू, आकाश रावत, कार सवार अनंत सिन्हा सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply