katni

Katni : स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल टूटी अंदर घुस रहे आवारा मवेशी

कटनी। शहर में स्थित अधिकांश सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षा विभाग द्वारा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। कई स्कूलों में न तो गेट लगा हुआ है और न ही बाउण्ड्रीवॉल बनाई गई है। जिससे कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है।

उपनगरीय क्षेत्र कुठला में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल की दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है। कईयों बार जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया लेकिन स्कूल की हालत सुधारने की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।

अभिभावकों ने यश भारत को बताया कि शासकीय प्राथमिक स्कूल कुठला की बाउण्ड्रीवॉल काफी समय पहले टूट गई थी, जिसकी मरम्मत की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल टूटने के बाद परिसर के अंदर पूरे समय आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते बच्चों के साथ कईयों बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है।

बताया जाता है कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के अंतर्गत स्थित इस स्कूल से मुख्य मार्ग लगा हुआ है, जिससे हर समय वाहनों का आवागमन होता रहता है। वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। जिला कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी संजय खरे ने कलेक्टर शशिभूषण सिंह का ध्यान स्कूल की माली हालत की तरफ दिलाते हुए स्कूल की मरम्मत एवं बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply