कटनी। इंदौर से रीवा के बीच कटनी मुड़़वारा स्टेशन होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का ट्राली बैग पार होने की घटना प्रकाश में आई है। ट्राली बैग में कपड़े के अलावा जेवर व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। ट्राली बैग होने की जानकारी महिला के कटनी पहुंचने पर लगी। जिसके बाद इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। रेल पुलिस ने महिला यात्री की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध दर्ज करते हुए मामले की डायरी जांच के लिए बीना भेज दह है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी डी.पी.चड़ार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार सपना सिंह परिहार इंदौर-रीवा एक्सप्रेस के एस-5 कोच में इंदौर से कटनी का सफर कर रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान सपना सिंह की उज्जैन के बाद उनकी नींद लग गई। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सीट के नीचे रखा ट्रॉली बैग पार कर दिया। बैग में सोने की चैन, लॉकेट, अंगूठी, कपड़े, मार्कसीट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। महिला के अनुसार चोरों ने लगभग एक लाख रूपए का सामान पार किया है। महिला जब बीना स्टेशन के समीप पहुंची तो ट्रॉली बैग गायब था। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। रेल पुलिस ने सपना सिंह परिहार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर अपराध डायरी जांच हेतु बीना रेल पुलिस को भेज दी है।
Katni : सफर के दौरान महिला यात्री का ट्रॉली बैग पार

